धधकती अग्नि के बीच से निकला पंडा, भक्त प्रह्लाद के गांव में होलिका दहन का अद्भुत नजारा- Video

Holika Dahan Viral Video: भक्त प्रह्लाद की नगरी के नाम से मशहूर इस गांव में होलिका दहन पर अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां पंडा परिवारों के एक सदस्य को धधकते अंगारों के बीच से निकलता देखा गया.

Published by Preeti Rajput

Holika Dahan Viral Video: मथुरा के छाता तहसील क्षेत्र का गांव फालेन भक्त प्रहलाद की नगरी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर है. इस गांव में एक अनोखी परंपरा सदियों से चली आ रही है. यहां पंडा समाज के परिवार से एक सदस्य को हर साल होलिकी की धधकते अंगारों के बीच से निकलता है. खास बात तो यह है कि उसके शरीर पर एक खरोच तक नहीं आती है. 

होलिका का अनोखी परंपरा

बता दें कि, यह दहन सोमवार की देर रात फालेन गांव में किया गया था. 20 फीट ऊंची, 30 फुट लंबी होलिका को गांव  के लोग एक साथ मिलकर रखते हैं. सोमवार, 2 मार्च 2026 को शुभ मुहूर्त के बाद पंडा समाज के सदस्य संजू पंडा होलिका दहन के अंगारों के बीच से बाहर निकला. इसे देखने के लिए वहां मौजूद हजारों  श्रद्धालुओं  ने भक्त प्रह्लाद के जयकारे लगाए. 

बहन करती है मदद

दरअसल, होलिका दहन के दिन भक्त प्रह्लाद की कठोर तपस्या करने के बाद प्राचीन भक्त प्रह्लाद के कुंड में स्नान करने के बाद होलिका के बीच से निकलने की तैयारी की जाती है. उससे पहले बहन दूध की धार देते हुए होलिका से  निकलने का रास्ता देती हैं. उसके बाद होलिका के बीच अंगारों में से निकलकर बाहर आना पड़ता है. शरीर पर अग्नि देव किसी तरह की कोई हानि नहीं होने देती है. 

45 दिन की कठोर तपस्या

फालेन गांव में होलिका की परंपरा निभाने के लिए पंडा समाज के सदस्य संजू पिछले 2  बार से इस परंपरा को निभा रहे हैं. भक्त प्रह्लाद के प्राचीन मंदिर में कठोर तपस्या करते हैं. यह तपस्या 45 दिनों तक की जाती है. तपस्या पर बैठने के लिए एक वक्त का भजन व फलाहार करना होता है. इस दौरान किसी भी व्यक्ति से मिलना वर्जित होता है. मंदिर परिसर में ही तपस्या में लीन होना होता है. 

Related Post

ज्योतिषी, अनुष्ठान और भविष्यवाणी, कौन थी विद्याज्योति जिसने ‘रिजल्ट’ से पहले ही खुद को मान लिया फेल

दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

फालेन गांव की होलिका देखने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में आते हैं. क्योंकि होलिका के बीच से निकलने वाले पंडा को देखने के लिए आते हैं. गांव में जिला प्रशासन की तरफ कई तरह की व्यवस्थाए करते हैं. होलिका दहन के पर्व को लेकर  झांझ, मंजीरा के साथ नाचते हुए श्रद्धालु भी  होली का खूब आनंद लेते हैं. 

Gold Price Today 3 March: होली से एक दिन पहले क्या है सोने का हाल, क्या त्योहार पर मिल रही कोई राहत?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर ग्रीन जर्सी में…

April 17, 2026

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, बिल गिरते ही गरजे अमित शाह; विपक्ष को दिया करारा जवाब

Amit Shah First Reaction: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल मतदान में यह बिल पास नहीं…

April 17, 2026

Women Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 वोट, विरोध में 230

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने…

April 17, 2026

इंदौर में ‘ऊर्जस्विनी सेंटर’ बना ऑटिज्म व डिस्लेक्सिया वाले बच्चों के लिए नई उम्मीद

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 17 अप्रैल: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में आने वाली…

April 17, 2026