Uttar Pradesh: वैष्णवी साहू अब वैष्णवी काला कानपुर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने BBA छात्रा को लिया गोद, कहा- मैं कराऊंगा इलाज

Uttar Pradesh:  कानपुर के श्यामनगर इलाके में बीते दिनों एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब बीबीए की छात्रा वैष्णवी साहू पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। चेहरे और शरीर पर गहरे घाव आने से उसकी हालत नाजुक हो गई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां शुरुआती उपचार के बाद उसे हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Published by Mohammad Nematullah

जेबा खान की रिपोर्ट, Uttar Pradesh:  कानपुर के श्यामनगर इलाके में बीते दिनों एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब बीबीए की छात्रा वैष्णवी साहू पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। चेहरे और शरीर पर गहरे घाव आने से उसकी हालत नाजुक हो गई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां शुरुआती उपचार के बाद उसे हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में राहत की बात यह है कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने छात्रा के इलाज की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने छात्रा और उसके परिवार से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

हुए भावुक

उन्होंने भावुक होते हुए कहा “अब वैष्णवी साहू नहीं, बल्कि वैष्णवी काला है। वह हमारी बेटी जैसी है और पूरा मेडिकल स्टाफ उसके साथ खड़ा है।”डॉ. काला ने स्पष्ट किया कि हादसे का असर छात्रा के भविष्य पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर छात्रा की प्लास्टिक सर्जरी भी कराई जाएगी। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द उसे सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की जा रही है।

जो Kejriwal भी न कर सके वो कर गईं CM Rekha, दिल्ली के छात्रों को दे दिया जबरदस्त तोहफा

Related Post

पूरा मामला

छात्रा के परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में था। उन्हें सबसे ज्यादा चिंता बेटी के चेहरे और करियर को लेकर थी। लेकिन मेडिकल कॉलेज की पहल ने उन्हें बड़ी राहत दी है। डॉक्टर संजय काला ने परिवार को आश्वस्त किया कि वैष्णवी का इलाज न केवल पूरी तरह मुफ्त होगा, बल्कि उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि श्यामनगर इलाके में छात्रा उस समय सड़क से गुजर रही थी, जब अचानक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसका चेहरा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि, लोगों की तत्परता और डॉक्टरों के समय पर हस्तक्षेप से उसकी जान बच गई। अब मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी और डॉक्टरों की प्रतिबद्धता ने छात्रा और उसके परिवार को नई उम्मीद दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते उचित इलाज और सर्जरी से छात्रा जल्द ही सामान्य जीवन जी पाएगी।

अब इस शख्स के पीछे पड़ा Lawrence Bishnoi, 5 करोड़ की रंगदारी मांग दी खतरनाक धमकी

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026