UP News: गाजियाबाद में पति की सनसनीखेज शिकायत, पत्नी और प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

UP News: गाजियाबाद में पति की सनसनीखेज शिकायत, पत्नी और प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, अगर ज्यादा बोले तो नीले ड्रम में डाल देंगे

Published by Swarnim Suprakash

गाजियाबाद से अनिल चौधरी की रिपोर्ट 
UP News: गाजियाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र से अवैध संबंधों और धमकी से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पति गरीबदास ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी खुशी का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है। यही नहीं, पत्नी अपने प्रेमी और परिजनों के साथ घर से 70 हजार रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गई।

आरोप है कि शादी के बाद पत्नी का भी अवैध सम्बन्ध

गरीबदास ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले मेरठ निवासी खुशी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही खुशी का संबंध बहसूमा, मेरठ निवासी कय्यूम नाम के युवक से था। इसको लेकर दंपत्ति के बीच कई बार विवाद हुआ। पीड़ित ने बताया कि जब उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, तो पत्नी ने उस पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर दी।

अगर ज्यादा बोले तो नीले ड्रम में डाल देंगे

गरीबदास का आरोप है कि 17 अगस्त को पत्नी अपने परिजनों और प्रेमी के साथ घर आई और मौके का फायदा उठाकर घर में रखी नगदी व जेवरात लेकर चली गई। यही नहीं, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित के मुताबिक, पत्नी और उसका प्रेमी अक्सर कहते हैं कि “अगर ज्यादा बोले तो तुम्हें नीले ड्रम में डाल देंगे।”

Related Post

Agrasen Global City project:अग्रसेन ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट से बदल जाएगी हरियाणा की तस्वीर

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने न केवल घर से सामान चोरी किया, बल्कि झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पूरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर रही है। पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई और घर से चोरी हुई नगदी व जेवरात की बरामदगी की मांग की।

हत्या कर देने की धमकी

पीड़ित का कहना है कि पत्नी और उसके प्रेमी के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे लगातार दबाव बना रहे हैं। यहां तक कि हत्या कर देने तक की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार भयभीत है।

फिलहाल, पीड़ित की तहरीर पर भोजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad Accident: इंसानियत हुई शर्मसार! कार सवार ने सड़क पर लेटे मानसिक विक्षिप्त को कुचला, मौके पर हुई मौत

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026