बहू पर आया भूत का साया! घर में ही बनवा डाली मजार, फिर हुआ कुछ ऐसा… मंजर देख फटी रह गईं गांव वालों की आंखें

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कुशहा के तिवारीपुर टोले में अंधविश्वास में फंसे एक परिवार ने अपने घर में ही एक मजार बना लिया. जब गांव वालों को इतर की खुशबू आई तो वहां पहुंचे और उन्हें मजार के निर्माण का पता चला.

Published by Heena Khan

UP Crime News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली बात सामने आ रही है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में अंधविश्वास की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कुशहा के तिवारीपुर टोले में अंधविश्वास में फंसे एक परिवार ने अपने घर में ही एक मजार बना लिया. जब गांव वालों को इतर की खुशबू आई तो वहां पहुंचे और उन्हें मजार के निर्माण का पता चला. इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे.

ग्रामीणों ने घर में घुसकर मचाया हंगामा

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी गई. जिगना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. ​​तब तक गुस्साए ग्रामीणों ने धर्मस्थल को उखाड़कर उसका मलबा कमरे से बाहर फेंक दिया था. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है.

Related Post

परिवार ने क्यों उठाया ऐसा कदम

कुशहा के तिवारीपुर मजरा निवासी राम नारायण सिंह और रवि सिंह ने अपने घर के सामने एक कमरा बनवाया था. कुछ दिन पहले, उस कमरे के अंदर एक मजार बनवाया गया था. बुधवार शाम को, जब गाँव वालों को खुशबू आई, तो वे मजार देखने गए. गाँव वालों ने इसका विरोध किया. मजार के पीछे रहने वाले परिवार का दावा है कि उन्हें भूत-प्रेत का डर सता रहा है. उन्होंने अंधविश्वास के चलते यह मजार बनवाया था.

सीओ लालगंज अशोक सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि तिवारीपुर कुशहा गांव में राम नारायण सिंह और रवि सिंह ने अंधविश्वास के चलते अपनी बहू को भूत भगाने के लिए घर के एक कमरे में मंदिर बनवा दिया था. जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो राम नारायण सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे तुरंत हटा दिया.

क्या संन्यास ले रहे हैं रोहित शर्मा? तीसरे ODI से पहले गौतम गंभीर के वीडियो से मचा हंगामा, खुल गई सारी हकीकत

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026