यूपी में सगी बहनों ने की पतियों और बच्चों की अदला-बदली

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने (Shocking Case) आया है, जहां दो बहनों (Two Sisters) ने अपने ही पतियों (Husbands) के साथ-साथ बच्चों (Children) की भी अदला-बदली (Exchange) कर डाली.

Published by DARSHNA DEEP

Lalitpur Shocking Incident: उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, दो सगी बहनों ने अपने ही पतियों और यहां तक की  बच्चों को आपस में बदल दिया. इस पूरे घटनाक्रम के बाद से हर कोई दंग रह गया है. सभी इस घटना की पूरे गांव में जोरों-शोरों से चर्चा कर रहे हैं. 

जीजा-साली का रिश्ता और छोटी बहन का भागना:

लगभग दस साल पहले दो सगी बहनों की शादी अलग-अलग परिवारों में हुई थी, और फिर शुरुआत में उनका वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था. लेकिन इस बीच, छोटी बहन का दिल अपने जीजा यानी बड़ी बहन के पति पर ही आ गया और दोनों के बीच नज़दीकियां काफी ज्यादा बढ़ने लगई. ऐसा करते-करते लगभग सात महीने पहले, छोटी बहन अपने जीजा के साथ फरार हो गई और दोनों ने जीवनभर साथ रहने की कसमें खाकर शादी भी कर ली. 

बड़ी बहन ने ऐसे पूरा किया अपना ‘बदला’:

जब इस घटना की जानकारी उसकी बड़ी बहन को मिली, तो उसने भी एक चौंकाने वाला कदम उठाया. अपनी छोटी बहन के इस अजीबो-गरीब कदम से आग-बबूला होकर बड़ी बहन ने बदला लेने का फैसला कर लिया. बड़ी बहन ने अपने पति को खोने के बाद, छोटी बहन के पति को अपने साथ ही रख लिया.

Related Post

यहां तक बच्चों की भी हुई अदला-बदली:

इतना ही नहीं, दोनों बहनों ने बच्चों को तक को नहीं छोड़ा, उनकी भी अदला-बदली कर ली. बड़ी बहन ने अपने तीन बच्चों को छोटी बहन को दे दिया, और छोटी बहन ने अपने दो बच्चों को बड़ी बहन को सौंप दिया. फिलहाल, दोनों बहनें एक-दूसरे के पूर्व पतियों के साथ अपने नए जीवन में रह रही हैं.

घटनाक्रम के बाद मायके में हुआ जमकर हंगामा:

दोनों बहनों के मायके वालों को इस अजीबोगरीब अदला-बदली की जानकारी नहीं थी. उन्हें इसका पता तब चला जब छोटी बहन अपने नए पति को लेकर मायके पहुंची तो पिता को जब पूरे मामले की जानकारी हुई, तो वे भड़क उठे और उन्होंने बेटी और उसके नए पति को घर से बाहर ही निकाल दिया. 

फिलहाल, इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पतियों और बच्चों की इस अनोखी अदला-बदली ने गांव के लोगों को अचंभित करके रख दिया है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026