चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत कुल 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है.

Published by Preeti Rajput
Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत कुल 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर स्वाट और सर्विलांस टीम ने यह सफलता हासिल की.

मोबाइलों को ट्रेस कर किया बरामद

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों और CEIR पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद स्वाट और सर्विलांस टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया.

मालिकों को सौंपा गए बरामद मोबाइल

आज, 20 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया. इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर भी उपस्थित रहे. मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस टीम के कार्य की सराहना की.

चंदौली पुलिस ने की कार्रवाई

इस अभियान की सफलता में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. चंदौली पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल आम जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है, बल्कि तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत उदाहरण भी पेश किया गया है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026