Pilibhit  News: गरीबों के राशन पर डाका, पीलीभीत में मकान मालिक ही निकला चोर, रंगे हाथ पकड़ा गया

मकान मालिक नन्हे पाठक ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की साजिश रच डाली। उसने दुकान की पीछे वाली दीवार में नकाब लगाकर रास्ता बनाया और अंदर घुस गया।

Published by Mohammad Nematullah

धर्मेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट, Pilibhit  News: पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चोरी करने वाला कोई अजनबी नहीं बल्कि किराये की दुकान का मकान मालिक ही निकला। हैरानी की बात यह है कि चोरी  किसी सोने चांदी की नहीं बल्कि गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की हुई है। यह घटना न केवल इंसानियत को शर्मसार करती है बल्कि लालच की पराकाष्ठा भी दिखाती है। यह मामला कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर ग्यासपुर का है। कोटेदार आदिल अनवर ने ₹2000 महीने किराये पर मकान मालिक नन्हे पाठक की दुकान ली थी। दुकान के ऊपर ही नन्हे पाठक का घर है। इसी दुकान से हर महीने गरीबों को सरकारी राशन बांटा जाता था और यह सबकुछ मकान मालिक की नज़रों के सामने होता रहा।

कैसे बना चोरी का प्लान?

इस बार जब दुकान नहीं खुली और राशन का वितरण नहीं हुआ,  मकान मालिक नन्हे पाठक ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की साजिश रच डाली। उसने दुकान की पीछे वाली दीवार में नकाब लगाकर रास्ता बनाया और अंदर घुस गया। यहाँ से उसने सरकारी चावल के कई कट्टे चुराकर बाहर निकाल लिए। मकान मालिक जब उन चावल के कट्टों को रिक्शे से बेचने ले जा रहा था, तभी आसपास के लोगों ने इस संदिग्ध हरकत को देख लिया। लोगों ने तुरंत इसका वीडियो बनाया और कोटेदार आदिल को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटेदार आदिल मौके पर पहुंचे और चोरी कर रहे मकान मालिक को मकान के अंदर ही बंद कर दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।

Odisha  News: भद्रक में अनोखी घटना 50 फीट ऊँची पानी टंकी पर चढ़ा साँड, 8 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी बीसलपुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच चल रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की योजना है कि कोई भी गरीब भूखा न सोए। लेकिन इस तरह की हरकतें बताती हैं कि कुछ लोग सिर्फ अपने निजी स्वार्थ और लालच के लिए गरीबों के पेट पर लात मारने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। गरीबों का राशन चुराकर ऐश करने का जो सपना मकान मालिक ने देखा था, वह अब ध्वस्त हो चुका है। चोरी का माल बेचने से पहले ही वह रंगे हाथ पकड़ा गया और  उसके कर्मों की सजा अब जेल की बंद दीवारों में मिलेगी।

क्या आप जानते हैं Pani Puri को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026