Sambhal News : बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ अब जमीनी स्तर पर सख्ती तेज होती नजर आ रही है. नागरिक समाज संगठन ‘प्रयत्न’ की पहल पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें अक्षय तृतीया के मौके पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए सतर्कता और निगरानी के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बाल विवाह पर रोक के लिए प्रयत्न शुरू
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुए इस कार्यक्रम में खुद सूचना देकर अपना बाल विवाह रुकवाने वाले बच्चों के साथ बाल विवाह की रोकथाम के लिए उल्लेखनीय काम करने वाले अफसरों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया.
प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन
इस कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार, डिप्टी चीफ डीएलएसए चंद्रपाल सिंह , अध्यक्ष बाल कल्याण समिति गौरव गुप्ता, सदस्य गौरव शर्मा, नूतन चौधरी, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के दिल्ली हैड ऑफिस से विशेष रूप से सम्भल आई जिंसी जॉन, गुरप्रीत संधू प्रयत्न संस्था के सम्भल प्रभारी गौरीशंकर चौधरी, फील्ड कोर्डिनेटर सिराज अहमद, रमन मौजूद थे. इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह की रोकथाम में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया जिस पर वरिष्ठ अफसरों ने इनके निदान के लिए प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया.
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान
बाल विवाहों की रोकथाम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विवाह निषेध अधिकारियों व नागरिक समाज संगठनों की भूमिका की सराहना करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने कहा, “प्रशासन व प्रयत्न जैसे नागरिक समाज संगठनों को सूचना देकर खुद अपना बाल विवाह रुकवाने वाले बच्चों की इस सभागार में मौजूदगी समाज में आए बदलाव की गवाही दे रहे हैं. लेकिन यह गांव-गांव में चलाए गए जागरूकता अभियानों व अथक जमीनी प्रयासों का नतीजा है. संभल को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रयासों में हम कोई कमी नहीं छोड़ सकते क्योंकि यह हमारा नैतिक दायित्व है. बाल विवाह किसी भी बच्चे के बचपन के साथ अन्याय है और इसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है. लेकिन यह सिर्फ हमारे ही प्रयासों से नहीं होगा. वर्षों से जिले में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे
बाल विवाह मुक्ति रथ
संभल जिले में बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहा नागरिक समाज संगठन ‘प्रयत्न’ बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है. इस संगठन ने जिले में हजारों लोगों को बाल विवाह की शपथ दिलाई है ,और हाल ही में पहियों पर एक अनूठे अभियान ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ के जरिए जागरूकता संदेशों के साथ जिले के गांवों और पंचायतों में पहुंचा. इस रथ को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

