नीला ड्रम नहीं, दुकान से लाया नमक का कट्टा, पति की लाश को लगाया ऐसे ठिकाने; कानपुर में दिखा मुस्कान का दूसरा रूप

Kanpur News: कानपुर में पत्नी ने अपने भतीजे के प्रेम में पागल होकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर डाली। पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को बगीचे में गाड़कर उस पर 12 किलो नमक छिड़क दिया।

Published by Heena Khan

Kanpur Murder Case: कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस हत्याकांड को जानने के बाद आप सौरभ हत्याकांड को भूल जाएंगे। दरअसल, यहां एक पत्नी ने अपने भतीजे के साथ खुलकर जिंदगी जीने और अपने अवैध संबंध को आगे बढ़ाने के लिए अपने ही पति की हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया। इसके बाद शव को बगीचे में दफना दिया और उस पर 12 किलो नमक डालकर कानून के हाथों से बचने की कोशिश की। इसके बाद जब बच्चों ने पूछा पापा कहाँ हैं? तो वो बहाने बनाती रही कि पापा गुजरात गए हैं। वहीं ठीक 311 दिन बाद, नमक से ढका ये राज़ पुलिस की मशक्कत के बाद बाहर आ ही गया। 

पति को ऐसे हटाया रास्ते से

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचेंडी के लालपुर गांव की रहने वाली लक्ष्मी का अमित नाम का एक भतीजा था। जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। वो अपने भतीजे के प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसने अपने पति शिवबीर सिंह से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर डाली। 30 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली थी। लेकिन उसी रात लक्ष्मी ने अपने पति की हत्या करने का खौफनाक प्लान बनाया। लक्ष्मी ने चाय में नशीली दवा मिलाकर अपने पति को दे दी। जैसे ही शिवबीर बेहोश हुआ, लक्ष्मी और भतीजे अमित ने मिलकर उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चंद मिनटों में ही शिवबीर की सांसें थम गईं।

नोंच ली आंखें, काट डाले कान, 11 साल की मासूम के साथ हैवानियत की हर हद पार, हिलाकर रख देगा हत्याकांड

Related Post

इस तरह किया शव को हाइड

हत्या के बाद, दोनों ने आधी रात को घर के पास बगीचे में एक गड्ढा खोदा। शव को गड्ढे में डालकर उस पर 12 किलो नमक डाल दिया ताकि शव जल्दी सड़ जाए और सबूत नष्ट हो जाएं। फिर मिट्टी डालकर गड्ढे को बंद कर दिया गया। सुबह जब बच्चे उठे और अपने पिता के बारे में पूछा, तो लक्ष्मी ने कहा, “तुम्हारे पिता काम के लिए गुजरात गए हैं।” उस दिन के बाद से, वह महीनों तक बच्चों और परिवार से यही झूठ बोलती रही। शिवबीर की माँ सावित्री देवी को शुरू से ही अपनी बहू और भतीजे के बीच संबंधों पर शक था। जब बेटा अचानक गायब हो गया और फोन भी बंद हो गया, तो उन्होंने थाने का दरवाजा खटखटाया। लेकिन पुलिस ने यह कहकर मामला रफा-दफा कर दिया कि वह गुजरात गया होगा। सावित्री देवी थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों तक चक्कर लगाती रहीं। जिसके बाद पुलिस इस मामले पर जांच की और बड़ा खुलासा कर डाला।

जल्लाद निकले  BJP सांसद की बहन के ससुराल वाले, डंडे से मारा, जान से मारने के भी कोशिश: Video Viral

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026