पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बाद में खुद को किया सरेंडर

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन (Rajnagar Extension) में गैंगस्टर पति (Gangster Husband) ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह फरार हो गया और बाद में उसने मुजफ्फरनगर कोर्ट (Muzaffarnagar Court) में सरेंडर कर दिया.

Published by DARSHNA DEEP

Gaziabad Gangster Vikas: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में गैंगस्टर रूबी की हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है. गाजियाबाद की वारदात के बाद, मूलरूप से सरधना के मछरी गांव का रहने वाला आरोपी विकास एक 14 साल पुराने दुर्घटना मामले में मुजफ्फरनगर की अदालत में पेश किया गया और बाद में उसने खुद को सरेंडर भी कर दिया. 

पुराने हादसे के केस में मिली जमानत:

आरोपी विकास ने साल 2011 के उस मामले में एसीजेएम-प्रथम कोर्ट में सरेंडर किया, जब उसकी स्कॉर्पियो ने नई मंडी थाना क्षेत्र में एक रिक्शे को ज़ोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में रिक्शा सवार महिला और उसके बेटे को कई चोटें आई थीं, जिसके बाद विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से साल 2016 में उसको गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. तो वहीं, दूसरी तरफ कोर्ट ने इस पुराने केस में आरोपी विकास की जमानत को मंजूर ज़रूर कर ली थी, लेकिन जमानती उपलब्ध नहीं होने की वजह से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

Related Post

पत्नी रूबी को उतारा था मौत के घाट:

आरोपी विकास कुमार पर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में मंगलवार सुबह अपनी पत्नी रूबी की गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. ऐसा बताया जाता है पासपोर्ट और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद के बाद उसनेअपनी पत्नी रूबी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास मौके से फरार हो गया. पुलिस मुजफ्फरनगर में उसकी लोकेशन मिलने के बावजूद भी उसे गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही. फिलहाल, पुलिस विकास की तलाश में जुटी हुई है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026