प्यार ने पूजा को कर दिया अंधा, ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

गाजियाबाद पुलिस ने योगेश हत्याकांड (Yogesh Murder Case) में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर योगेश की हत्या के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी (Contact Killing) दी थी. मृतक योगेश का क्षत-विक्षत शव (Mutilated Body) हापुड़ के जंगल में मिला था.

Published by DARSHNA DEEP

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सनसनी खेज वारदात सामने आया है. जहां, पुलिस ने लिंक रोड थाना क्षेत्र से लापता हुए 34 साल के योगेश की हत्या के मामले में उसकी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी आशीष को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी पूजा ने आशीष के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाने के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी दी. फिलहाल, इस हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

घटना का पूरा विवरण

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले योगेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 अक्टूबर को लिंक रोड थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन 8 अक्टूबर को उसका क्षत-विक्षत शव हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने बरामद किया. कपड़ों और बाइक से पहचान होने के बाद योगेश के भाई बृजपाल सिंह ने पूजा और आशीष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी. 

हत्या का कारण और रची गई साजिश

योगेश और पूजा की शादी साल 2013 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. आरोपी पूजा का पहले सुखदेव नाम के व्यक्ति से संपर्क था. लेकिन, सुखदेव ने ब्रेकअप के बाद अपने साथी आशीष को पूजा का नंबर विवाद सुलह कराने के लिए दिया था. फोन पर बात करते-करते आशीष और पूजा के बीच नज़दीकियां काफी बड़ गई थी. देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. इसके बाद आशीष अपनी नौकरी छोड़कर वापस आया और करीब एक साल तक पूजा के साथ लिव-इन में रहने लगा. 

Related Post

तो ऐसे बनाई हत्या की दर्दनाक योजना

जब योगेश को उनके संबंधों के बारे में पता चला तो दोनों के बीज जमकर विवाद शुरू हो गया. योगेश ने बच्चों के चलते तलाक देने से साफ इनकार कर दिया था.  इसके बाद पूजा ने आशीष के साथ मिलकर योगेश की हत्या की खौफनाक योजना बनाई. एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव के मुताबिक, पूजा और आशीष ने चंद्रपाल को 1 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या के लिए तैयार किया और 7 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे. चंद्रपाल ने अपने साथी प्रवीण को भी इस साजिश में शामिल कर लिया था.

योगेश के गले पर पेपर कटर से किया वार

24 सितंबर को योगेश, पूजा को लेने के लिए पिलखुवा पहुंचा, जहां पर आशीष भी मौजूद था. चंद्रपाल और प्रवीण पास में छिपे हुए थे. चंद्रपाल ने पीछे से आकर योगेश के गले पर पेपर कटर से वार दिया. जब योगेश बचने के लिए जंगल की तरफ भागा, तो आशीष, प्रवीण और पूजा ने उसे दबोचा और चंद्रपाल ने उसका गला काट दिया. 

वारदात के बाद योगेश का शव इतना क्षत-विक्षत हो चुका था कि उसे ढूंढने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करना पड़ा. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पूजा और आशीष को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बाकी के दोनों आरोपी चंद्रपाल और प्रवीण की तलाश अब भी जारी है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026