घर जाने की जद्दोजहद: DDU जंक्शन पर त्योहारों की भारी भीड़, सीटें फुल

दिवाली और छठ महापर्व (Diwali and Chhath Festival) के चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (Pandit Deendayal Upadhyay Junction) पर प्रवासी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली है. ट्रेनों में खड़े होने की भी जगह नहीं है, और कन्फर्म टिकट मिलना एक चुनौती है. रेल प्रशासन ने अतिरिक्त 'पूजा स्पेशल' (Pooja Special Trains) ट्रेनें चलाई हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Pandit Deendayal Upadhyay Junction: उत्तर प्रदेश के चंदौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन इन दिनों दिवाली और छठ महापर्व की वजह से प्रवासी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली है. हर कोई किसी भी कीमत पर अपने घर समय से पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जिसके चलते स्टेशन पर अच्छा-खासा अफरा-तफरी का भी माहौल है. 

ट्रेनों में खड़े होने की नहीं है जगह:

पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह से भरी हुई है. इतना ही नहीं, जनरल, स्लीपर और यहां तक कि AC कोचों में भी भीड़ का एक जैसा हाल देखने को मिल रहा है. यात्रियों को सीट मिलना तो दूर, खड़े होने की जगह भी मुश्किल से मिल रही है. कई यात्री तो जान जोखिम में डालकर ट्रेन के गेटों पर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं. 

Related Post

कन्फर्म टिकट बनी एक बड़ी चुनौती:

हैदराबाद से लौट रहे एक यात्री ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि दो महीने पहले ही टिकट बुक कराने के बाद भी उन्हें अब तक कन्फर्म सीट नहीं मिली है. साथ ही उन्होंने सिकंदराबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन में “एक-दूसरे के ऊपर बैठकर” सफर करने का अनुभव भी साझा किया. 

‘पूजा स्पेशल’ ट्रेनों का किया जा रहा संचालन:

यात्रियों के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ अतिरिक्त ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन किया है, लेकिन हर कोच में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्रियों के चढ़ने की वजह ये भी नाकाफी साबित होती हुई नज़र आ रही है. त्योहारों पर घर लौटने की इस ‘जद्दोजहद’ ने रेलवे व्यवस्था की चुनौतियों को एक बार फिर से खड़ा कर दिया है. साथ ही यह भी दिखा दिया है कि अपनों के लिए लोग कितनी भी कठिनाइयां सहने के लिए तैयार हो जाते हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026