बाल खींचकर घसीटा और बुरी तरह पीटा…चीखती-चिल्लाती रही लड़की, UP में दिखी खाकी वर्दी वालों की ‘गुंडागर्दी’

UP Viral Video: यूपी के बिजनौर का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यूपी पुलिस ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा है.

Published by Heena Khan

Bijnor Viral Video: बिजनौर से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में यूपी पुलिस ने कुछ ऐसा किया जो काफी शर्मनाक था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की चीखती, चिल्लाती और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन खाकी वर्दी वालों को उस पर जरा भी तरस नहीं आया. उन्होंने पहले घर के पुरुषों को पीटा, फिर महिलाओं को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा. आपकी जानकारी के लिए बता दें पुलिस की शर्मनाक हरकत का यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का बताया जा रहा है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में एक दरोगा और एक सिपाही एक महिला को बाल पकड़कर घसीटते नज़र आ रहे हैं. महिलाएं पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का भी आरोप लगा रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी गौतम राय ने कहा कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो में दिखी बेरहमी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना बिजनौर के दारानगर गंज की है. जिसमे दो गुटों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद मनोज और कुलदीप पुलिस के साथ शिवम के घर में घुस गए, इस दौरान उन्होंने जबरदस्त तोड़फोड़ की और मौजूद लोगों के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने किस तरह से लड़की को बाल पकड़कर घसीटा है.

Related Post

वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने शिवम को पकड़ लिया और उसे ले जाने लगी. जब शिवम की बहन काजल और मां गीता ने विरोध किया, तो बिजनौर पुलिस ने काजल और गीता को पीटना शुरू कर दिया. दरोगा ने गीता को बाल पकड़कर घसीटने की कोशिश की, जिसका वीडियो मोहल्ले वालों ने बना लिया. इसके बाद लोगों ने पुलिस की इस बर्बरता का विरोध किया. पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर बिजनौर थाने के लॉकअप में बंद कर दिया. इस बीच, काजल की बहन और गीता थाने के बाहर खड़ी अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं.

इस मामले को लेकर पीड़िता काजल का कहना है कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरा भाई बीमार था और दवा लेने के बाद तीन-चार घंटे सो रहा था. वो हमारे घर में घुस आए, तोड़फोड़ की और हमें भी पीटा. इस पूरी घटना में महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर एएसपी गौतम राय ने कहा कि इस पर जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई होगी. 

Mahagathbandhan PC Live: महागठबंधन से तेजस्वी यादव होंगे CM फेस, अशोक गहलोत ने किया एलान

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026