ढोल-हारमोनियम संग उतरी पुलिस! राहगीरों को कुछ इस तरह से सिखाया गया ट्रैफिक नियमों का पाठ

UP Police Campaign: यह अभियान यातायात माह के तहत चलाया जा रहा है. बांदा पुलिस न केवल जागरूकता फैला रही है, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी कर रही है.

Published by Shubahm Srivastava

Harmonium Campaign: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने एक अनोखी पहल की है. यहां पुलिस अधिकारी ढोल, हारमोनियम और मंजीरा बजाने वाले कलाकारों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा का संदेश बुंदेली गीतों के जरिए दे रहे हैं.

कालू कुआं चौराहे पर बुधवार शाम एएसपी शिवराज और एएसपी मेविस टॉक खुद मंच पर उतरे और कलाकारों के साथ बैठकर बुंदेली गीतों की प्रस्तुति दी. इन गीतों के बोलों में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड और ट्रिपलिंग से बचने जैसे संदेश शामिल थे.

ढोलक-हारमोनियम से फैलाई जा रही जागरूकता

इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि लोग मनोरंजन के साथ सुरक्षा संदेश को सहज रूप में अपनाएं. चौराहे पर जब पुलिस अधिकारी ढोलक और हारमोनियम की थाप पर गीत गा रहे थे, तो राहगीर भी रुककर इस अभियान की सराहना करते नजर आए. कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे यह पहल चर्चा में आ गई.

Video: आतंकवाद का कोई मजहब नहीं, हिंदू भी आतंकी…यूपी पुलिस के कोतवाल का बयान वायरल, जानें क्या है वीडियो का सच?

Related Post

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त

यह अभियान यातायात माह के तहत चलाया जा रहा है. बांदा पुलिस न केवल जागरूकता फैला रही है, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी कर रही है. अब तक लगभग 10 हजार वाहनों पर चालान किए जा चुके हैं और करीब सवा करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है. पुलिस के अनुसार, रोजाना एक हजार से ज्यादा चालान काटे जा रहे हैं.

पुलिस चला रही अभियान

एएसपी शिवराज ने कहा कि अभियान का मकसद दंड देना नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि पुलिस गांव से लेकर शहरों और स्कूलों तक जाकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बाइक चलाते समय हेलमेट, कार में सीट बेल्ट लगाना, नशे में वाहन न चलाना और तेज रफ्तार से बचना जरूरी है. उनका कहना था कि छोटे-छोटे नियमों का पालन न केवल चालक की, बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा की गारंटी है.

बाराबंकी में पटाखा फैक्टरी में हुआ भीषण धमाका, 2 KM दूर तक सुनाई दी आवाज; 2 की मौत 5 घायल

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026