Categories: खेल

Shubman Gill Net Worth : क्या आप जानते हैं कितने करोड़ के मालिक हैं शुभमन गिल, कहां से आता है इतना पैसा?

Shubman Gill Net Worth : सिर्फ 100 रुपये से शुरू हुआ था सफर, आज इतने करोड़ के मीलिक हैं शुभमन गिल! जानिए शुभमन गिल की उस कहानी को, जो स्ट्रगल से लेकर शौहरत तक के हर मोड़ पर चौंकाती है.

Published by sanskritij jaipuria

Shubman Gill Net Worth : भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के मुकाबले में भारत ने 41 रन से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली और 75 रन बनाकर हीरो बन गए. लेकिन इस मैच में एक और खिलाड़ी चुपके से बड़ा कमाल कर गया और वो हैं शुभमन गिल. गिल ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए और इसी पारी के साथ उन्होंने साल 2025 में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

लेकिन गिल की चर्चा सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके करोड़ों की नेट वर्थ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. क्या आप जानते हैं कि 100 रुपये से शुरू हुआ ये सफर आज 50 करोड़ की दौलत तक कैसे पहुंचा?

100 रुपये से करोड़ों तक का सफर

शुभमन गिल के क्रिकेट सफर की शुरुआत बेहद दिलचस्प रही. उनके पिता लखविंदर सिंह गिल ने खुद अपने खेत में क्रिकेट पिच बनाई और गांव के बच्चों को बुलाकर शुभमन को गेंदबाजी करवाते. शर्त होती थी – जो भी शुभमन का विकेट लेगा, उसे 100 रुपये मिलेंगे. यही जुनून और समर्पण गिल को इंटरनेशनल लेवल तक ले गया.

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

शुभमन गिल की कुल संपत्ति 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल की मौजूदा नेट वर्थ करीब 50 करोड़ रुपये है. क्रिकेट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है, लेकिन इसके अलावा गिल 20 से ज्यादा ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं, जिनसे उनकी आय कई गुना बढ़ गई है. गिल जिन ब्रांड्स से कमाई करते हैं, उनमें शामिल हैं-

NIKE, CEAT, कोका कोला, जिलेट, बजाज एलियांज, JBL, TVS, Tata Capital, FIAMA, The Sleep Company, और Games 24×7 जैसी नामी कंपनियां. इन ब्रांड डील्स से शुभमन हर साल करोड़ों रुपये कमा रहे हैं.

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

क्रिकेट से होती है इतनी कमाई

 BCCI ग्रेड ए कॉन्ट्रैक्ट: ₹5 करोड़ सालाना
 IPL (गुजरात टाइटंस): ₹16.50 करोड़
 मैच फीस और बोनस: अतिरिक्त आय
 ब्रांड एंडोर्समेंट्स: बड़ा रेवेन्यू सोर्स

कहां रहते हैं गिल?

शुभमन गिल पंजाब के फिरोजपुर जिले के जयमल सिंह वाला गांव के रहने वाले हैं. वहीं उनका एक खूबसूरत आलीशान घर भी है. हालांकि अन्य प्रॉपर्टी की जानकारी सार्वजनिक नहीं है.

शुभमन गिल का लग्जरी कार कलेक्शन

Range Rover SUV – कीमत ₹90 लाख
Mercedes Benz E350 – कीमत ₹90 लाख
Mahindra Thar – आनंद महिंद्रा द्वारा गिफ्ट की गई, कीमत ₹15 लाख

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026