टूटेगा सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड, टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू डेट आई सामने! इस टीम के साथ होगा पहला मैच

Vaibhav Sooryavanshi In IPL: वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच को छोड़कर उन्होंने हर मुकाबले में प्रभावी शुरुआत की है.

Published by Shubahm Srivastava

Vaibhav Sooryavanshi Team India Debut: वैभव सूर्यवंशी तेजी से भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम बनते जा रहे हैं. पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने न सिर्फ IPL बल्कि अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा साबित की है. IPL 2026 में भी उनका प्रदर्शन आक्रामक रहा है और उन्होंने अपनी टीम को कई मुकाबलों में मजबूत शुरुआत दिलाई है.

IPL 2026 में शानदार फॉर्म

IPL 2026 के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच को छोड़कर उन्होंने हर मुकाबले में प्रभावी शुरुआत की है. उनकी बल्लेबाजी शैली तेज और आक्रामक है, जो टी20 फॉर्मेट के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है. उनकी यही क्षमता उन्हें राष्ट्रीय टीम के करीब ला रही है.

Related Post

आयरलैंड दौरे से मिल सकता मौका

भारतीय टीम जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेले जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे के लिए शॉर्टलिस्ट किया है. अब वे 15 साल के हो चुके हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की न्यूनतम उम्र है. ऐसे में उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है.

रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

अगर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह इतिहास रच सकते हैं. वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम है. उनकी आक्रामक शैली और आत्मविश्वास उन्हें इस उपलब्धि के करीब ले जा रहे हैं, जिससे भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल सकता है.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के…

April 14, 2026