Categories: खेल

Vaibhav Suryavanshi Age: वो 14 साल का है कि नहीं? भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Nitish Rana: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के पहले ही सीजन में नितीश राणा ने अपनी टीम वेस्ट दिल्ली लायंस (West Delhi Lions) को जीत दिलाई। इसके बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर मजाकिया लहजे में कुछ कहा है। जो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Published by Sohail Rahman

Nitish Rana on Vaibhav Suryavanshi Age: भारतीय प्रीमियर लीग (IPL)  2025 में आप सभी ने एक उभरते हुए सितारे का नाम सुना होगा। जिसने अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है। हालांकि, उनकी उम्र को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। महज 14 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक ऐतिहासिक पारी खेली।

नितीश राणा ने दिया बयान (Nitish Rana gave a statement)

आपको जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी महज 38 गेंदों में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि आईपीएल इतिहास (IPL History) में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह पारी आईपीएल की दूसरी सबसे तेज शतकीय पारी थी। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज खिलाड़ी नितीश राणा (Nitish Rana) ने वैभव सूर्यवंशी को एक बयान दिया है, जो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Related Post

एशिया कप से पहले डूब गई पाकिस्तान की लुटिया, अफगानिस्तान के सामने चारों खाने चित्त हो गए पाक के धूरंधर

नितीश राणा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

नितीश राणा (Nitish Rana) के नेतृत्व में वेस्ट दिल्ली लायंस (West Delhi Lions) ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (Delhi Premier League 2025) का खिताब जीता। दिल्ली प्रीमियर लीग में जीत के बाद नितीश राणा न एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान राजस्थान रॉयल्स के अपने साथियों के बारे में कई रोचक जानकारियां साझा की। इस इंटरव्यू के दौरान जब नितीश राणा के सामने वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया गया तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कुछ ऐसा खुलासा किया जिससे हर कोई हैरान है। हंसते हुए नितीश राणा ने कहा कि वो सिर्फ 14 साल का है या नहीं?

वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है?

इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने संजू सैमसन और जोफ्रा आर्चर के बारे में भी अपनी बात साझा की है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 के दौरान वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर भारी विवाद हुआ था। नीलामी के समय उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी, जबकि इस सीजन आईपीएल में डेब्यू मैच खेलने से पहले उन्होंने टीम के साथ अपना 14वां जन्मदिन मनाया था। तब उनकी उम्र पर सवाल उठे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने उनका बोन टेस्ट करवाया है। एक इंटरव्यू के दौरान वैभव सूर्यवंशी के पिता सजींव सूर्यवंशी ने कहा था कि जब वो साढ़े 8 साल का था, तब उसने पहली बार बीसीसीआई का बोन टेस्ट दिया था। हम किसी से नहीं डरते। वो दोबारा ‘एज टेस्ट’ पास कर सकता है।’

Asia cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, यहाँ जानें टिकट बुक करने का आसान तरीका!

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026