Categories: खेल

IPL 2026 Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, 2 और दिग्गज़ों ने छोड़ा टीम का साथ

IPL 2026: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था. ये टीम अपने 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीतने में सफल हो पाई थी. पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में 9वें नंबर पर रही थी.

Published by Pradeep Kumar

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़े बदलाव होने वाले हैं. क्योंकि इस टीम से हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid)और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ (Vikram Rathore) पहले ही अपना नाता तोड़ चुके हैं. रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि संजू सैमसन (Sanju Samson)और टीम मैनेजमेंट के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लेकिन अब जो खबर राजस्थान रॉयल्स के खेमे से आ रही है वो और ज़्यादा चौंकाने वाली है. राजस्थान रॉयल्स से दो और लोगों ने अपना नाता तोड़ लिया है. ये दोनों ही लंबे समय से इस टीम के साथ जुड़े हुए थे.

IPL 2025 में निराशाजनक रहा प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था. ये टीम अपने 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीतने में सफल हो पाई थी. पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिक में 9वें नंबर पर रही थी. हालांकि पिछले सीजन में इस टीम के कप्तान संजू सैमसन ज़्यादातर मुकाबलों में चोट की वजह से बाहर ही रहे थे. संजू के रिप्लेसमेंट के तौर पर रियान पराग (Riyan Parag) ने टीम की कप्तानी संभाली थी. ऐसे में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. अब इसी खराब प्रदर्शन का असर देखने को मिल रहा है. राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौड़ के बाद अब फ्रेंचाइजी ने स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले और फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक का भी कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया गया है. बहुतुले आईपीएल 2025 से पहले ही राजस्थान रॉयल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने थे. उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के कोचिंग स्टाफ से इस्तीफा देकर इस पद को संभाला था. वहीं दिशांत याग्निक का राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबा रिश्ता रहा है, जिसमें पहले वह फ्रेंचाइजी के लिए बतौर खिलाड़ी खेले और फिर सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनने के साथ फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी को संभाल रहे थे.

ये भी पढ़ें- India Cricket Schedule 2025: टीम इंडिया का धमाकेदार 2025 क्रिकेट शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी भिड़ंत

Related Post

ये दिग्गज बन सकता है हेड कोच

राहुल द्रविड़ के इस फ्रैंचाइज़ी से नाता तोड़ने के बाद अगले सीजन से पहले कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) इस टीम के हेड कोच का पद संभाल सकते हैं. अभी तक संगकारा इस टीम में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर काम कर रहे हैं. हालांकि कुमार संगकारा द्रविड़ से पहले इस टीम के लिए हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन फिर द्रविड़ के आने के बाद उन्हें टीम में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभालने का मौका मिला. ऐसे में अब एक बार फिर से संगकारा को इस टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- क्या भारतीय महिला टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों से मिलाएगी हाथ? BCCI के सचिव ने किया बड़ा खुलासा

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026