Home > खेल > RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर ग्रीन जर्सी में उतरने वाली है. बता दें कि, यह जर्सी उनकी ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ का हिस्सा है.

By: Preeti Rajput | Published: April 17, 2026 10:36:37 PM IST



RCB VS DC IPL 2026: आईपीएल 2026 के 26वें मैच में दिल्ली के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ग्रीन जर्सी में मैदान में उतरने वाली है. दरअसल, टीम की इस जर्सी का कारण ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ से जुड़ा है, जिसके तहत टीम और मैनेजमेंट पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन कम करने संदेश पूरे विश्व में पहुंचाती है. दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी का ये मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है. 

ग्रीन जर्सी से खास कनेक्शन 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले के लिए हरी जर्सी पहनकर उतरेगी. यह जर्सी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक संदेश के तौर पर पहनी जाती है. बता दें कि, आरसीबी की यह हरी जर्सी रीसायकल सामग्री से तैयार की गई है. जो इस टीम की फ्रेंचाइजी की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने का काम करती है. RCB दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल T20 टीम है. 

2011 से शुरू हुई पहल 

बता दें कि, यह पहल साल 2011 में शुरू हुई थी. तब से लेकर अब तक RCB IPL के एक मैच में ग्रीन जर्सी जरूर पहनती है. टीम का लक्ष्य भविष्य में ‘कार्बन पॉजिटिव’ बनना है. फ्रेंचाइजी मैच के दौरान फैंस का रिएक्शन और व्यवहार का भी अध्ययन कर रही है. जिसमें कार्बन उत्सर्जन का आकलन और यात्रा के तरीके शामिल है. इसके साथ ही दर्शकों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. 

कुछ खास नहीं रहा रिकॉर्ड 

RCB की टीम का रिकॉर्ड ग्रीन जर्सी कुछ खास नहीं रहा है.  2011 से अब तक ग्रीन जर्सी में टीम ने करीब 15 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से केवल 5 में जीत हासिल की है. वहीं 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला बेनतीजा था. अगर पीछले सीजन की बात करें तो, राजस्थान ने आरसीबी को इस जर्सी में 9 विकेट से हराया था. 

‘महाठग’ के खिलाफ हुई जैकलीन, अब पलट जाएगा पूरा खेल; जेल में ही माथा पीट रहा सुकेश

ग्रीन जर्सी में विराट का रिकॉर्ड 

RCB का रिकॉर्ड ग्रीन जर्सी में खराब रहा हो, लेकिन विराट इस जर्सी में शानदार दिखते और खेलते हैं. उन्होंने इस जर्सी में कुल 14 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 502 रन बनाए और 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 109 रनों यादगार पारी भी खेली थी.

कोहली के ‘लाइक’ ने बढ़ाई धड़कनें! कौन है ये जर्मन ब्यूटी? इंटरनेट पर मचा बवाल

Advertisement