Categories: खेल

IND W vs SA W: टीम इंडिया को द.अफ्रीका ने 3 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप के Points Table में कोहराम मचाया

IND W vs SA W: टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में मिली अपनी पहली हार और द.अफ्रीका को लगाकार अपनी दूसरी जीत. भारतीय टीम की इस हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला.

Published by Pradeep Kumar

महिला वर्ल्ड कप 2025 के अपने तीसरे मुकाबले में भारत की महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा. द.अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम को 3 विकेट से मात मिली. इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज़ की थी, लेकिन द.अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम का विजयरथ थम गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला, भारतीय टीम पूरे के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.1 ओवर में 251 रनों पर सिमट गई. द. अफ्रीकी टीम को 252 रनों का टार्गेट मिला था. द.अफ्रीका की टीम 142 रनों तक पहुंचने में अपने 6 विकेट गंवा चुका थी, लेकिन फिर इसके बाद आया कहानी ने ट्विस्ट, नादिन डी क्लर्क और क्लोए ट्रेयोन के बीच हुई 7वें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी ने इस मैच की तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया. द. अफ्रीका की टीम ने  48.5 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में मिली अपनी पहली हार और द.अफ्रीका को लगाकार अपनी दूसरी जीत. भारतीय टीम की इस हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला.
  
इंडिया तीसरे नंबर पर काबिज

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 10 मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति को देखा जाए तो उसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां 5 अंकों के साथ पहले नंबर पर है तो इंग्लैंड की टीम 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं टीम इंडिया तीन मैच में 2 जीत और एक हार के बाद अभी भी 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है, जिसमें उसका नेट रनरेट 0.953 का है. द. अफ्रीकी महिला टीम टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत के साथ अब चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर 4 अंकों के साथ पहुंच गई है और उनका नेट रनरेट -0.888 का है.

ये भी पढ़ें- Shubman Gill and Sir Don Bradman: गिल के पास महारिकॉर्ड बनाने का मौका, सर डॉन ब्रेडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी!

Related Post

पाकिस्तान सबसे नीचे आखिरी पायदान पर

 वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्वाइंट्स टेबल में बाकी टीमों की स्थिति को देखा जाए तो उसमें बांग्लादेश की टीम 2 मैचों में एक जीत और एक हार के बाद अब दो अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गया है. वही छठे नंबर पर दो मैचों में एक अंक के साथ श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम है. जबकि 7वें नंबर पर न्यूजीलैंड और अंतिम पायदान पर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम है, जिसमें दोनों ही टीमों के अंकों का खाता अब तक नहीं खुल सका है.

ये भी पढ़ें-5 करोड़ की फिरौती, अंडरवर्ल्ड की धमकी… फिर भी Rinku Singh ने क्यों नहीं की शिकायत?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026