Categories: खेल

धोनी, विराट या रोहित कौन है भारत का सबसे सफल वनडे कप्तान, आकड़े देख चौंक जाएंगे आप

एमएस धोनी, विराट कोहली या रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कौन है भारत का सबसे सफल कप्तान ?

Published by Divyanshi Singh

India Most Successful ODI Captain: भारतीय क्रिकेट ने दशकों से कपिल देव, सौरव गांगुली से लेकर एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा तक कई महान कप्तानों को देखा है. हर एक कप्तान ने ODI (वनडे इंटरनेशनल) क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है.लेकिन अगर केवल आंकड़ों और लगातार सफलता की बात करें तो रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल ODI कप्तान हैं.

जीत का प्रतिशत 75%

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है.उनका जीत का प्रतिशत 75% से भी ऊपर है, जो धोनी और कोहली दोनों से बेहतर है. उनकी कप्तानी में भारत ने न केवल बाइलेटरल सीरीज में दबदबा बनाया, बल्कि बड़े ग्लोबल टूर्नामेंट्स में भी शानदार खेल दिखाया.

गिल ने संभाली कमान

अब रोहित शर्मा ने ODI कप्तानी छोड़ दी है और वे आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज में केवल बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे, जो 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है. बीसीसीआई ने शुभमन गिल को भारत का नया ODI कप्तान बनाया है, जो पहले से टेस्ट टीम के कप्तान हैं. यह फैसला चयनकर्ताओं की लंबी योजना का हिस्सा है ताकि शुभमन गिल को 2027 के ODI वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा सके, जो साउथ अफ्रीका में होगा.

एमएस धोनी

एमएस धोनी को भारत का सबसे महान कप्तान माना जाता है, क्योंकि उन्होंने ICC के तीन बड़े खिताब 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप, और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीते हैं . धोनी ने 200 ODI मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें 110 जीत, 74 हार, 5 टाई और 11 नो-रिजल्ट रहे. उनका जीत प्रतिशत 55% है.

Related Post

विराट कोहली

2017 में विराट कोहली ने कप्तानी संभाली और टीम के प्रदर्शन को और ऊंचा ले गए, कोहली ने 95 ODI में कप्तानी की, जिसमें 65 जीत और 27 हार हुई, उनका जीत प्रतिशत 68.42% रहा.

रोहित शर्मा

आंकड़ों की नजर से देखें तो रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान हैं.कोहली के बाद रोहित ने 56 ODI में कप्तानी की, जिसमें 42 जीत, 12 हार, 1 टाई और 1 नो-रिजल्ट है, जो 75% से ज्यादा जीत प्रतिशत बनता है .जो भारतीय ODI कप्तानों में सबसे ऊंचा है.

रोहित की कप्तानी में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, 2023 ODI वर्ल्ड कप में उपविजेता रहा और 2018 तथा 2023 में एशिया कप के साथ-साथ 2024 T20 वर्ल्ड कप भी जीता.

क्या आखिरी बार एक साथ खेलने जा रहे हैं रोहित और कोहली? इस देश में होने वाला है ऐतिहासिक मुकाबला

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026