Categories: खेल

राजीव शुक्ला बनेंगे अध्यक्ष? बीसीसीआई चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट

BCCI President Election 2025: बीसीसीआई चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बीसीसीआई प्रशासन में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

Published by Sohail Rahman

BCCI Election 2025: बीसीसीआई चुनाव (BCCI Election 2025) को लेकर हर दिन स्थिति साफ होती जा रही है. हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, वैसे-वैसे स्थिति स्पष्ट होती जा रही है. यह दिन-प्रतिदिन और स्पष्ट होता जा रहा है कि मौजूदा पदाधिकारी और सदस्य अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे. इस प्रकार, बीसीसीआई (BCCI) में मौजूदा प्रशासन भी कमोबेश वैसा ही रहेगा.

रोहन देसाई के नामांकन को चुनौती (Challenge to Rohan Desai’s nomination)

यह बात और भी स्पष्ट हो गई है कि मौजूदा संयुक्त सचिव रोहन देसाई (Rohan Desai), जो गोवा क्रिकेट एसोसिएशन (Goa Cricket Association) का प्रतिनिधित्व करने का दावा कर रहे हैं. उनका समर्थन मौजूदा नेतृत्व ने किया है. यह तब है जब उनके नामांकन को लेकर विवाद चल रहा है और वर्तमान कार्यकारिणी ने उन्हें समर्थन दिया है. जानकारी सामने आ रही है कि रोहन देसाई के नामांकन को उसके अपने ही परिषद सदस्य ने चुनौती दी है.

गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई आपत्ति (Goa Cricket Association raised objection)

गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने देसाई के नामांकन पर इस आधार पर आपत्ति जताई है कि यह एक अनधिकृत व्यक्ति द्वारा दायर किया गया है और उन्होंने यहां तक कह दिया है कि देसाई गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के नियमों के अनुसार नामांकन के योग्य भी नहीं हैं. दूसरी ओर, प्रमुख पदों के लिए अन्य दावेदार राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया हैं.

Related Post

राजीव शुक्ला बनेंगे अध्यक्ष? (Will Rajiv Shukla become president?)

राजीव शुक्ला की बात करें तो वो हमेशा से राज्य संघ या बीसीसीआई में किसी न किसी पद पर रहे हैं. जिसको लेकर अब ताजा जानकारी सामने आ रही है कि वो बीसीसीआई अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के पद पर बने रह सकते हैं. आपको बताते चलें कि राजीव शुक्ला वर्तमान समय में बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं.

इन पदों को लेकर चर्चा तेज (Discussion on these posts intensifies)

देवजीत सैकिया (Devajit Saikia), जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वो एक मौजूदा मुख्यमंत्री के बचपन के दोस्त हैं, अपने रिश्ते के चलते पद पर बने रह सकते हैं. इसके अलावा, हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के अरुण धूमल, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अनिरुद्ध चौधरी और क्रिकेट प्रशासन के जाने-माने लोगों में से एक जयदेव शाह भी इस दौड़ में हैं. इसके अलावा, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के राकेश तिवारी भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली में सत्तारूढ़ दल के साथ पैरवी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें :-

जैस्मीन वालिया नहीं इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं Hardik Pandya, हुआ बड़ा खुलासा

Asia Cup 2025 से बाहर होगा पाकिस्तान? अपने ही जाल में फंस गई PCB, मचा हड़कंप

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026