Categories: खेल

ड्रेसिंग रूम में फूट-फूट कर रोने लगे खिलाड़ी, बांग्लादेश की कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

Bangladesh vs South Africa:हार ने बांग्लादेश खिलाड़ियों को तोड़ दिया. मैच के बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने बताया कि ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत भावुक था लेकिन उन्होंने अपनी टीम पर गर्व जताया.

Published by Divyanshi Singh

Bangladesh vs South Africa: सोमवार को विशाखापट्टनम में खेले गए महिला विश्व कप मैच में बांग्लादेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और लगभग बड़ा उलटफेर कर दिया था. दक्षिण अफ्रीका की टीम 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 78 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी और पूरी तरह दबाव में थी. लेकिन भारत के खिलाफ मैच की तरह इस बार भी दक्षिण अफ्रीका की निचले क्रम की बल्लेबाज़ों ने हार नहीं मानी. नादिन डी क्लर्क एक बार फिर टीम की संकटमोचक बनीं और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी.

भावुक था ड्रेसिंग रूम का माहौल

इस रोमांचक हार ने बांग्लादेश खिलाड़ियों को तोड़ दिया. मैच के बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने बताया कि ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत भावुक था लेकिन उन्होंने अपनी टीम पर गर्व जताया.

कप्तान ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं कि मेरी टीम की लड़कियाँ आखिरी गेंद तक लड़ीं. मैं दुखी भी हूं क्योंकि वो सब रो रही हैं  वो बहुत युवा हैं. लेकिन मैं खुश हूं कि उन्होंने अपना 110% दिया. वो खुद पर भरोसा रखती हैं कि हम जीत सकते हैं. ये हमारे लिए एक बड़ा सीखने वाला अनुभव था.”

Related Post

कैच छूटे, मैच भी हाथ से गया

बांग्लादेश की हार की बड़ी वजह फील्डिंग में चूक रही. अगर कुछ आसान कैच नहीं छूटते, तो नतीजा अलग हो सकता था. क्लोए ट्रायन को आउट करने का मौका गंवाने के बाद उन्होंने मरिज़ाने कैप के साथ 85 रनों की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका की वापसी हुई. इसके बाद डी क्लर्क को भी 26 रन पर जीवनदान मिला, जिसने मैच पलट दिया.

सबको अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए-सुल्ताना

सुल्ताना ने कहा, “ऐसा इंग्लैंड वाले मैच में भी हुआ था. हमने 5 विकेट जल्दी ले लिए थे, लेकिन 30वें ओवर के बाद मैच हाथ से निकल गया. हमने बीच में सही लेंथ पर गेंदबाज़ी करने की बात की थी. बॉलर्स ने अच्छा किया, लेकिन बीच में कुछ गलती हो गई . जो खेल का हिस्सा है. हमारी टीम बहुत युवा है, लेकिन उन्होंने न्यूज़ीलैंड मैच के बाद से बेहतरीन हिम्मत दिखाई है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं बस यही कहना चाहती हूं कि सबको अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए. यह हमारा आखिरी मैच नहीं है  अभी 3 और मैच बाकी हैं. हमें सिर ऊंचा रखकर खेलना चाहिए. हमने उन्हें कड़ी टक्कर दी.” बांग्लादेश अब 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.

Womens World Cup 2025: रोमांचक मुकाबले में द. अफ्रीका की शानदार जीत, बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराया, लगा दी हैट्रिक

Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026