Categories: खेल

Asia Cup India Squad 2025: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी, गिल बने उपकप्तान

India Asia Cup 2025 Full Squad: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनके कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। एशिया कप टीम में ज़्यादातर वही चेहरे हैं जिनके चुने जाने की उम्मीद थी।

Published by

Asia Cup India Squad Announce: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनके कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। एशिया कप टीम में ज़्यादातर वही चेहरे हैं जिनके चुने जाने की उम्मीद थी। हालाँकि, कुछ नामी खिलाड़ियों को टीम से बाहर भी रखा गया है। शुभमन गिल का नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा। उन्हें न सिर्फ़ एशिया कप टीम में शामिल किया गया है, बल्कि टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनके कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। एशिया कप टीम में ज़्यादातर वही चेहरे हैं जिनके चुने जाने की उम्मीद थी। हालाँकि, कुछ नामी खिलाड़ियों को टीम से बाहर भी रखा गया है। शुभमन गिल का नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा। उन्हें न सिर्फ़ एशिया कप टीम में शामिल किया गया है, बल्कि टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है।

शुभमन गिल को मिला मौका, इन खिलाड़ियों का भी हुआ चयन

भारतीय चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा बनाए रखा है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ भी हैं। उनके अलावा, टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर दो बल्लेबाज़ तिलक वर्मा को भी एशिया कप के लिए चुना गया है।

संजू, अभिषेक और तिलक शीर्ष क्रम में हैं, जबकि मध्य क्रम में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को जगह मिलती दिख रही है। जितेश शर्मा टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

गेंदबाजी में, बुमराह और अर्शदीप तेज गेंदबाजी का भार संभालते नजर आएंगे। स्पिन को मजबूत करने के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को एशिया कप टीम में शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

हालांकि, कुछ बड़े खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्हें मौका नहीं मिला। इन खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज जैसे नाम शामिल हैं।

Asia Cup 2025 से बाहर होने पर Babar Azam ने लिया संन्यास! खबर फैलते ही मच गई सनसनी, क्या है पूरी खबर?

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर

Asia cup 2025: ‘विराट कोहली से सीखो और संन्यास ले लो…’, एशिया कप से बाहर करने के बाद Babar-Rizwan को मिली सलाह, मच गया बवाल

Published by

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026