India vs England Head-to-Head in T20Is: भारत के पास 2022 का बदला लेने का मौका, कौन-किस पर भारी; यहां जानें हेड टू हेड

India vs England Head-to-Head in T20Is: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. दोनों टीमों को बॉलिंग के अलावा बैटिंग में भी गहराई है.

Published by JP Yadav

India vs England Head-to-Head in T20Is: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (05 मार्च, 2026) को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. यह अहम मैच मुंबई स्थिति वानखेड़े स्टेडियम में होगा. यह मैच जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेगी. 

हेड टू हेड

मेन्स T20 इंटरनेशनल्स मैचों में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 29 बार भिड़ंत हुई है. इसमें 17 बार टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं. यह अलग बात है कि टीम इंडिया के लिए बैटिंग में सबसे बड़ी समस्या अभिषेक शर्मा का नहीं चल पाना है. यह अलग बात है कि जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अच्छी पारी खेली, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ एक तरह से फ्लॉप रहे. कहने का मतलब मजबूत टीमों के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत है.  

टूर्नामेंट में अभी तक अभिषेक शर्मा ने 6 पारियों में 13.33 के औसत से 80 रन ही बनाए हैं जिनमें शुरुआती तीन पारियों में जीरो पर आउट होना भी शामिल है. वहीं, सूर्यकुमार यादव को की अमेरिका के खिलाफ 84 रनों की नाबाद पारियों का छोड़ दिया जाए तो वह भी इस टूर्नामेंट में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए हैं. 

वहीं, पाकिस्तान के ख़िलाफ़ इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचविनिंग शतकीय पारी खेलकर ये बता दिया कि जिस दिन वह चले तो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं.  फिल साल्ट और जॉस बटलर चले तो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं. टीम इंडिया की तरह ही इंग्लैंड की बैटिंग भी सातवें नंबर तक मज़बूत है. इसके साथ ही उनकी बॉलिंग भी अच्छी है. इंग्लैंड के 38 वर्षीय लेगस्पिनर आदिल राशिद और स्पिनर लियाम डाउसन का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. पेसर जोफ़्रा आर्चर ने भी 10 विकेट अपने नाम किए हैं.  

Related Post

टी-20 में टक्कर
मैच : 29
भारत जीता : 17
इंग्लैंड जीता : 12

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड

मैच : 5
भारत जीता : 3
इंग्लैंड जीता : 2

बदला लेने के लिए भी मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक दो बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 1-1 का आंकड़ा रहा है. 2024 में गायना में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, जबकि 2022 में ऐडिलेड में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026