Home > धर्म > साल की आखिरी शनि अमावस्या की रात में भूल से भी नहीं करें ये काम, नहीं तो नाराज हो जाएंगे शनिदेव, भुगतने होंगे बुरे परिणाम!

साल की आखिरी शनि अमावस्या की रात में भूल से भी नहीं करें ये काम, नहीं तो नाराज हो जाएंगे शनिदेव, भुगतने होंगे बुरे परिणाम!

Shani Amavasya 2025: आज 22 अगस्त को साल की आखिरी शनि अमावस्या है। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का काफी ज्यादा महत्व है। आज के दिन पितरों की पूजा की जाती है। साथ ही कुछ चीजों को करने से दूर रहना चाहिए। अमावस्या की रात को कुछ काम करने से बचना चाहिए। आइये बताते हैं शनि अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें।

By: Preeti Rajput | Published: August 23, 2025 12:33:10 PM IST



Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या आज 23 अगस्त को मनाई जा रही है। यह इस साल की आखिरी शनि अमावस्या है। यह तिथि पितरों को समर्पित होती है। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का काफी ज्यादा महत्व है। हिंदू धर्म में शनिवार को अमावस्या तिथि का संयोग काफी अहम माना जाता है। लेकिन इस दिन लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अमावस्या की रात को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। मान्यता के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आपकों इस रात को करने से बचना चाहिए। 

इस दिन क्या ना करें

मान्यता के अनुसार, अमावस्या की रात को नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही पापी ग्रहों की शक्तियां भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की शक्तियां कम हो जाती है। इसका सीधा प्रभान आपके मन पर पड़ता है। ऐसे में अमावस्या की रात को आपकों ज्यादा बाहर नहीं निकलना चाहिए। वहीं रात को कपड़े बाहर फैलाने से बचना चाहिए। अपने मन पर काबू रखना चाहिए, उसे अनियंत्रित नहीं होने देना चाहिए। बाहर की चीजें आपकों नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा किसी अनजान व्यक्ति से कुछ भी खाने-पीने का सामान नहीं लेना चाहिए। अमावस्या की रात को श्मशान आदि की तरफ भूलकर भी नहीं जाना चाहिए। 

इस दिन क्या करें

अमावस्या की रात हनुमान चालीसा का पाठ आप कर सकते हैं। या फिर आप अपने ईष्ट देव का नाम जप भी सोने से पहले कर सकते हैं। अगर आपके घर में रात के समय कोई बीमार व्यक्ति है तो रात के समय उसके पहने हुए कपड़े का धागा निकालकर रूई में लगा दें। और हनुमान मंदिर से इसे बाती बनाकर दीया जलाएं। इससे बीमारी से राहत मिल सकती है। अमावस्या पर एक कलावे में सिक्का और सुपारी बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। साथ ही पीपल के पेड़ से एक पत्ता तोड़कर घर ले आएं। सबसे पहले उसे गंगा जल से साफ कर लें और तिजोरी में मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने रख दें। इससे आपके घर में चल रही  आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाएंगी। 

अब मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, धन की होगी वर्षा…बस आजमा लें इन वास्तुओं के ये 6 चमत्कारी उपाय

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : आज किसका चमकेगा भाग्य…कौन बनेगा राजा से रंक? जल्दबाजी करने से पहले जान लें आज का राशिफल

Advertisement