Numerology: मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में बताता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि महज एक तारीख नहीं, बल्कि उसके चरित्र, सोच, आदतों और जीवन पथ का प्रतीक होती है।
प्यार में पड़ने की संभावना जितनी ज़्यादा होती है, उस प्यार से शादी करना उतना ही मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ मूलांक ऐसे भी होते हैं जिन्हें प्यार आसानी से मिल जाता है और बात शादी तक पहुँच जाती है। आइए आपको बताते हैं कि वह मूलांक कौन सा है। दरअसल, जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर एक विशेष अंक बनता है, उसे मूलांक कहते हैं।
मूलांक 3
मूलांक 1 से 9 तक का होता है और हर एक मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा ही रहता है। किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को जिनका जन्म हुआ रहता है,उन लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी गुरु है। मूलांक 3 वाले लोग जिससे भी प्यार करते हैं, उससे शादी करने के लिए दृढ़ निश्चयी होते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें अपना जीवनसाथी भी बनाते हैं।
नीचभंग राजयोग 2025: शुक्र देव बरसाएंगे इन राशियों पर ऐसी कृपा कि बनेंगे अमीर और सुख-समृद्धि पायेंगे
मूलांक 5
किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। मूलांक 5 वाले लोग अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ये अपने रिश्ते को सच्ची भावनाओं के साथ निभाते हैं।
मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जिनका जन्म हुआ रहता है,उन लोगों का मूलांक 9 होता है और मंगल इसका स्वामी है। बता दे कि, मूलांक 9 वाले लोग अपने प्यार के प्रति बहुत ही वफ़ादार होते हैं। प्रेम विवाह करने के लिए इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अंत में इनके प्यार की जीत होती है।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.