Kajari Teej 2025 Vrat Niyam: हर साल तीज का पर्व साल में तीन बार मनाया जाता है। हरियाली तीज 27 अगस्त को बड़ी धूमधाम से मनाई गई थी। आज मंगलवार को कजरी तीज मनाई जा रही है। वहीं अभी हरतालिका तीज का त्यौहार बाकि है। यह त्यौहार शिव और पार्वती को समर्पित है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, हर साल भद्रपद की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का व्रत सुहागन औरतें रखती हैं। साल 2025 में 12 अगस्त यानी आज कजरी तीज का व्रत रखा जा रहा है। इसी कारण आज हम आपकों कजरी व्रत के कुछ जरूरी नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कजरी तीज के नियम
- महिलाओं को झूला जरूर झूलना चाहिए।
- 16 श्रृंगार करने के बाद पूजा करनी चाहिए।
- व्रत के दिन महिलाओं को हरे रंग के कपड़े ही धारण करने चाहिए।
- श्रृंगार का सामान भी हरे रंग का होना चाहिए।
- सफेद रंग की कोई भी वस्तु धारण न करें।
- व्रती को सोना नहीं चाहिए।
- व्रत के दिन गुस्सा न करें।
- नाखून और बाल काटना अशुभ है।
गौरतलब हो कि ये व्रत पति के लंबी आयु के साथ-साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए भी रखा जाता है। हालांकि कजरी तीज के व्रत रखते समय कुछ नियमों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन नियमों का पालन ना करने से पाप लग सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन और पति पर संकट मंडरा सकता है।
Vastu Guru Manyyaa Exclusive : खुशियां दस्तक देंगी या आएंगी चुनौतियां, जानें क्या होगा आज आपका हाल?