Categories: धर्म

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर जरूर बनाएं ये 6 महाराष्ट्रीयन व्यंजन, भोग से लेकर घर की रौनक तक बढ़ेगी मिठास

Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश चतुर्थी 2025 पर भोग में क्या बनाएं? जानें 6 पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजन जैसे मोदक, पूरनपोली, श्रीखंड और साबूदाना खिचड़ी, जो त्योहार की थाली को खास बना देंगे।

Published by Shraddha Pandey

Ganpati Puja 2025: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर घर में उमंग और श्रद्धा लेकर आता है। मूर्तियों की सजावट, पूजा और उत्सव के बीच सबसे खास होता है भगवान गणेश का भोग। माना जाता है कि जिस घर में सच्चे मन से गणपति का स्वागत होता है और उन्हें प्रिय भोजन अर्पित किया जाता है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है। महाराष्ट्र में यह परंपरा खास तौर पर स्वादिष्ट व्यंजनों से जुड़ी है।

मोदक को तो गणपति बप्पा का सबसे प्रिय व्यंजन माना जाता है। गुड़ और नारियल की मीठी भरावन वाले इस पकवान के बिना पूजा अधूरी सी लगती है। इसी तरह पूरनपोली, यानी मीठी दाल से भरी रोटी, महाराष्ट्र की रसोई का अभिन्न हिस्सा है, जो त्योहारों पर जरूर बनाई जाती है।

मानवता की मिसाल! प्रेमानंद महाराज के लिए मुस्लिम युवक ने की किडनी दान की अनोखी पेशकश!

इस व्यंजन के बिना अधूरी है गणपति बप्पा की पूजा

त्योहार की थाली में श्रीखंड की मिठास भी खास जगह रखती है। छाने हुए दही से बना यह व्यंजन केसर और इलायची की खुशबू के साथ हर किसी का दिल जीत लेता है। वहीं व्रत रखने वालों के लिए साबूदाना खिचड़ी सबसे हल्का और एनर्जेटिक विकल्प है। मूंगफली और आलू के साथ बनी यह डिश स्वाद और सेहत दोनों देती है।

Related Post

Vastu Shastra:घर में नया झाड़ू लाने के बाद करें ये काम, मां लक्ष्मी की आप पर बरसेगी कृपा, शांति और समृद्धि से भर जाएगा आपका…

गुड़ और नारियल से बनी मिठाई

बच्चों और बड़ों को समान रूप से पसंद आने वाला एक और पकवान है रवा शीरा। सूजी, दूध और घी से बना यह हलवा भगवान को भोग लगाने के साथ ही घर के सभी सदस्यों का भी मन खुश कर देता है। और हां, मीठे में करंजी (गुड़ और नारियल से भरी कुरकुरी गुजिया जैसी मिठाई) का भी अपना अलग ही मजा है। कह सकते हैं कि ये छह व्यंजन गणेश चतुर्थी की थाली को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि त्योहार की पवित्रता और उल्लास को भी कई गुना बढ़ा देते हैं।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Delhi CM Rekha Free Gas Cylinder: दिल्ली की किन 17 लाख लोगों को मिलेगा सस्ता सिलेंडर, लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?

Delhi Free Gas Cylinder Scheme: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना के लिए…

February 3, 2026

Facts About Nailcutter: क्या आप नेलकटर पर बने छेद का मतलब जानते हैं?

Facts About Nailcutter: हम बहुत सी चीजों का यूज करते हैं लेकिन कभाी किसी चीजों…

February 3, 2026