Categories: धर्म

Dhanteras 2025: इन चीजों के बिना नहीं होती धनतेरस की पूजा, अभी नोट करें सामग्री लिस्ट, बाजार से ले आएं जल्दी

Dhanteras Puja Samagri List: धनतेरस के दिन कुबेर महाराज, माता धन्वंतरि और मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है, ताकी धन और समृद्धि, सुख-शांति और भौतिक वैभव की प्राप्ति हो. ऐसे में धनतेरस की पूजा के दौरान जरा सी भी चूक आपकी पूजा को खंडित कर सकती हैं. धनतेरस की पूजा के लिए कुछ चीजें बेहद जरूरी होती हैं, अगर आपकों नहीं पता है कि वो क्या हैं, तो यहां देखें

Published by chhaya sharma

Dhanteras 2025 Important Puja Samagri List: धनतेरस के दिन पूजा का बेहद महत्व होता है. इस दिन मां लक्ष्मी जी के साथ-साथ कुबेर महाराज और माता धन्वंतरि पूजा की जाती हैं. कहा जाता है कि जो कोई भी व्याक्ति धनतेरस के दिन कुबेर महाराज, माता धन्वंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा करता है, उस धन और समृद्धि, सुख-शांति और भौतिक वैभव की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, धनतेरस के दिन की गई पूजा आर्थिक तंगी से छुटकारा, शुभ अवसरों में वृद्धि, और पारिवारिक कलह के नाश में भी सहायक होती है

कब है धनतेरस (Kab Hai Dhanteras)

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. साल 2025 में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से हो रही है, जो अगले दिन 19 अक्टूबर रविवार के दिन दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार धनतेरस (Dhanteras Date 2025) का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 के दिन मनाया जायेगा  

धनतेरस की पूजा के लिए क्या है सबसे जरूरी?

धनतेरस की पूजा में की गई जरा सी भी चूक पूजा को खंडित कर सकती हैं, ऐसे में  धनतेरस के दिन पूजा करते हुए कोई जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा धनतेरस की पूजा (Dhanteras Puja) के लिए कुछ चीजें बेहद जरूरी होती हैं, क्योंकि उन चीजों के बिना धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजा अधूरी मानी जाती है. अगर आपकों नहीं पता है कि वो क्या हैं, तो जानिए यहां और नोट करें धनतेरस की पूजा के लिए जरूरी सामग्री लिस्ट.

और पढ़ें: Vastu Tips: धनतेरस पर घर में लक्ष्मी जी की प्रतिमा रखने की सही जगह, वरना दूर हो सकती है समृद्धि!

Related Post

धनतेरस के लिए जरूरी पूजा सामग्री लिस्ट (Puja Samagri List)

  • रोली
  • अक्षत
  • गाय का घी
  • शक्कर या गुढ़
  • धूप
  • गंगाजल
  • दीपक
  • लकड़ी की चौकी
  • लाल या पीले रंग का कपड़ा
  • रूई
  • पूजा की थाल
  • पूजा के लिए कलश
  • मौली
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • पुष्प
  • सुपारी, पान, इलायची, लौंग
  • कमल का फुल
  • गुलाब का इत्र
  • 5 प्रकार के फल
  • मिठाई

और पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन क्या खरीदना होगा बेहद अशुभ! नहीं रखा ध्यान तो, घर में होगा दरिद्रता का वास

धनतेरस के लिए ये पूजा सामग्री है क्यों जरूरी

धनतेरस की पूजा के लिए यह सभी पूजा सामग्री लिस्ट सबसे जरूरी हैं. इन सामग्री से की गई पूजा विशेष फलदायक होती हैं और मां लक्ष्मी जी भी आपसे प्रस्न्न होती है. धन की कृपा आप पर बरसाती हैं. इन शुभ सामग्री से की गई पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026