Categories: धर्म

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन क्या खरीदना होगा बेहद अशुभ! नहीं रखा ध्यान तो, घर में होगा दरिद्रता का वास

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन ज्यादातर लोग सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं. धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना शुभ होता है, इसका तो सबको पता है, लेकिन धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए. चलिए जानते हैं यहां इसके बारे में.

Published by chhaya sharma

What Not to Buy On Dhanteras 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है और धनतेरस से ही दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है. साल 2025 में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से हो रहा है और अगले दिन 19 अक्टूबर, रविवार के दिन दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त हो रही है. उदय तिथि के अनुसार धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 के दिन मनाया जायेगा  

धनतेरस के दिन होती है मातां धन्वंतरि और कुबेर देवता की पूजा

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और माता धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं. इसके अलावा धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन लोग नाया वाहन, नया घर, सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं. धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना शुभ होता है, इसके बारे में तो सब जानते हैं. लेकिन धनतेरस के दिन क्या खरीदना होता है बेहद अशुभ, ये कम लोग जानते हैं. चलिए जानते हैं यहां

धनतेरस के दिन न खरीदें लोहे और स्टील से बनी वस्तुएं

धनतेरस के दिन लोहे से बनी वस्तुएं को खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है. स्टील भी लोहे का ही एक रूप है, इसलिए स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदने चाहिए. कहा जाता है लोहा शनि का कारक होता है और इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर शनिवार के दिन मनाया जाता हैं. ऐसे में लोहे और स्टील से बनी वस्तुओं की खरीदारी बेहद अशुभ होगी.

धनतेरस के दिन न खरीदें शीशे का सामान

धनतेरस के दिन कांच से संबंधित कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि  कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. शीशा अस्थिरता का भी प्रतीक होता है, इसलिए भी धनतेरस के दिन कांच के बर्तन, शिशा या उससे जुड़ा सजावटी सामान बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर आती है.

धनतेरस के दिन न खरीदें नुकीली वस्तुएं

धनतेरस के दिन चाकू, कैंची, पिन, सुई या किसी भी प्रकार की धारदार या नुकीली चीजें खरीदना बेहद अशुभ होता है. कहा जाता है कि  नुकीली वस्तुएं घर में दुर्भाग्य और नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, इसलिए धनतेरस पर इन्हें खरीदने से बचना चाहिए.  

Related Post

धनतेरस के दिन न खरीदें खाली बर्तन

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन खाली बर्तन खरीदना बेहद अशुभ होता है. ऐसे में धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के बाद उसमें कुछ रखकर घर लाए. ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि खाली बर्तन घर में खालीपन का संकेत देते हैं.

धनतेरस के दिन न खरीदें काले रंग की वस्तुएं

धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़ें या कोई वस्तु भी नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि हिंदू धर्म में काले रंग को बेहद अशुभ बनाया गया है और इस रंग का उपयोग पूजा में नहीं करना चाहिए. धनतेरस का दिन पूजा के लिए बेहद खास होता है. इसलिए धनतेरस पर काले रंग की कोई भी वस्तु घर नहीं लानी चाहिए.

धनतेरस के दिन न खरीदें तेल और घी

धनतेरस के दिन तेल और घी भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं होता है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी  का सामना करना पड़ सकता हैं. अगर आपको इनकी जरूरत है, तो एक दिन पहले ही इनकी खरीदारी कर लें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026