Categories: धर्म

Chhoti Diwali 2025: 2 दिन बाद मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chhoti Diwali 2025: अब बस 2 दिन बाद छोटी दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा. यानी कि 19 अक्टूबर को छोटी दीवाली पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी. तो आइए जानते हैं कि इस दिन का महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में.

Published by Shivi Bajpai

Chhoti Diwali Ka Mehtav: अगर आप भी कंफ्यूजन में हैं कि छोटी दिवाली कब मनाई जाएगी. तो आज से 2 दिन बाद यानी कि 19 अक्टूबर को छोटी दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा. ये पर्व धनतेरस के बाद मनाया जाता है. इसे नरक चतुर्दशी, रूप चौदस या काली चौदस भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण ने इस दिन नरकासुर का वध किया था.

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली के एक दिन पहले होने की वजह से इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है. इस बार रविवार, 19 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन लोग अकाल मृत्यु से बचने के लिए यम (यमराज) के नाम का दीपक जलाते हैं. आज के दिन हनुमान जी की भी विशेष रूप से पूजा की जाती है. 

Related Post

छोटी दिवाली का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग अनुसार, नरक चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 19 अक्टूबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से अगले दिन 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी. बात करें दीपदान के मुहूर्त की तो ये रात को 11 बजकर 41 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहने वाला है. इस समय दीपदान करने से आपको सारे नरक के कष्टों से मुक्ति मिलती है.

Dhanteras Decoration Tips: धनतेरस के दिन कैसे सजाएं पूजा घर? जानें पूरी विधि

छोटी दिवाली की पूजा विधि

छोटी दिवाली के दिन आपको सूर्योदय के समय तिल का तेल लगाकर स्नान करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहती है. इस दिन हनुमान जी के साथ ही यम देवता की भी पूजा की जाती है. सुबह स्नान करने के बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें. इसके बाद उसपर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करें. फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान हनुमान से अपने स्वस्थ्य शरीर की कामना करें. 

Dhanteras 2025 Shani Upay: कल धनतेरस के दिन शनि प्रदोष व्रत! बना महासंयोग साढ़ेसाती व ढैय्या से राहत के लिए करें ये 8 उपाय

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026