Categories: धर्म

कहीं उठती है अर्थी, तो कहीं घाघरों में नजर आते हैं मर्द, जानें होली की अजब-गजब परंपराएं

Holi 2026: इस साल रंगों की होली 4 मार्च को खेली जाने वाली है. भारत में होली पर अजीब परंपराएं निभाई जाती हैं.

Published by Preeti Rajput

Holi 2026: भारत में होली पर अजीब परंपराएं निभाई जाती हैं. कहीं पर अंगारों पर चलना होता है, तो कहीं कोड़े बरसाए जाते हैं. इस साल होलिका दहन 2 मार्च और रंगों की होली 4 मार्च को खेली जाने वाली है. 

कोड़ामार होली

पंजाब के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कोड़ामार होली मनाई जाती है. होली मनाने की यह खास परंपरा देवर-भाभी के बीच खेली जाने वाली है.  होली पर देवर-भाभी को रंगने का प्रयास करते हैं, जहां भाभी-देवर की पीठ पर कोड़े मारती है. इस दौरान देवर भाभी से नेग भी मांगता है. 

मुर्दा बनाकर निकाली जाती है शवयात्रा

राजस्थान के भीलवाड़ा में जिंदा व्यक्ति को मुर्दा बनाकर उसकी शव यात्रा निकाली जाती है. यूवक को अर्थी पर लेटाया जाता है और फिर गाजे-बाजे के साथ रंग उड़ाते हुए पूरे शहर में उसकी शव यात्रा निकाली जाती है. प्रतिक के तौर पर अर्थी संस्कार भी किया जाता है. लेकिन उससे पहले अर्थी पर लेटा युवक भाग जाता है. यह परंपरा अंदर छिपी बुराइयों को बाहर निकलने के बारे में है. 

अंगारों पर चलने की परंपरा

मध्यप्रदेश के झाबुआ, उन्हेल में होलिक दहन के बाद अंगारों पर चलने की परंपरा सालों से चलती आ रही है. माना जाता है कि इससे आपके ऊपर कोई विपदा नहीं आती है. 

साड़ी पहनकर घूमते हैं मर्द

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के संथेकुडलूर गांव में होली पर एक अजब-गजब परंपरा निभाई जाती है. यह रस्त रति-कामदेव की पूजा के तहत की जाती है. इस दौरान पुरुष भगवान को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनते हैं. 

Related Post

पत्थर फेंककर खेलते हैं होली

भारत में होली पर अलग-अलग परंराएं निभाई जाती हैं. राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर में आदिवासी बहुल क्षेत्र में एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर होली खेली जाती है. पत्थर से चोट लगना यहां शुभ माना जाता है. 

स्पेशल तरह की रोटियां

हिमाचल प्रदेश के मंडी में होली पर बहन और बेटी के घर स्पेशलरोटियां भेजी जाती है. इन रोटियों में केसर, पिस्ता, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट शामिल होते हैं. माना जाता है कि जमीन में उगी फसल का भाग बेटियों को भेजने से मायके और ससुराल में सुख समृद्धि बनी रहती है. 

Chandra Grahan 2026: 100 साल बाद होली पर ऐसा चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में कितने बजे दिखेगा ‘ब्लड मून’?

हथौड़े की बारात

प्रयागराज होलिका दहन से एक दिन पहले हथौड़े की बारात निकाली जाती है. इस हथौड़े को दूल्हे के रूप पूजा जाता है. इस परंपरा को बुराई और नकारात्मकता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है.  

Chandra Grahan ka sapna: होली के आसपास सपने में चंद्रग्रहण देखना शुभ संकेत या संकट की आहट?

Preeti Rajput

Recent Posts

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026