Categories: धर्म

Ahoi Asthami 2025: अहोई अष्टमी पर राधा कुंड में स्नान करना क्यों होता है शुभ, जानें इसका महत्व और कहानी

Ahoi asthami 2025: अहोई अष्टमी के अवसर पर राधा कुंड की पूजा का खास महत्व है. इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर पवित्र स्नान करते हैं और भगवान की आराधना में लीन होकर उनसे प्रार्थना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा कुंड में स्नान करने से पापों का नाश होता है और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है.

Published by Shivi Bajpai

Ahoi asthami 2025: अहोई अष्टमी के अवसर पर राधा कुंड की पूजा का खास महत्व है. इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर पवित्र स्नान करते हैं और भगवान की आराधना में लीन होकर उनसे प्रार्थना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा कुंड में स्नान करने से पापों का नाश होता है और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है.

संतान की प्राप्ति के लिए लगाएं डुबकी

धार्मिक मान्यता के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से आपको संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है. जिन लोगों को संतान सुख प्राप्त नहीं हो रहा है, वे इस दिन श्रद्धा से डुबकी लगा सकते हैं.

इच्छाओं की होती है पूर्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा कुंड में स्नान करने से भक्त की हर सच्ची इच्छा पूर्ण होती है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है. इस दिन राधा कुंड में स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है.

Related Post

Dhanteras 2025: 18 या 19 अक्टूबर कब है धनतेरस, नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी के दिन कुंड का हुआ था निर्माण

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, राधा कुंड का संबंध श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि जब श्रीकृष्ण ने अरिष्टासुर नाम के दैत्य का संहार किया था, तब उन पर गौ हत्या का आरोप लग गया. इस पाप से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने अपनी बांसुरी से जमीन पर प्रहार कर एक कुंड बनाया और उसमें स्नान किया. यह देखकर राधा रानी ने भी अपने कंगन से एक और कुंड निर्मित किया और उसमें स्नान किया. उसी कुंड को आज कंगन कुंड के नाम से जाना जाता है. ऐसा विश्वास है कि अहोई अष्टमी के दिन इन दोनों कुंडों की उत्पत्ति हुई थी.

  • राधा कुंड उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन पर्वत के पास स्थित है. यह स्थान राधा-कृष्ण की लीलाओं के लिए प्रसिद्ध है.
  • अहोई अष्टमी के दिन राधा कुंड में स्नान करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

दीपावली की प्लानिंग तो पूरी हो ही गयी होगी लेकिन इन बातों को भी शामिल कर लें तभी आपको मिल सकेगी मां लक्ष्मी कृपा

 

Shivi Bajpai

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026