भारत का ऐसा घर, कमरा बदलते ही पहुंच जाएंगे दूसरे देश; फ्री में परिवार करता है विदेश की यात्रा

India Unique House: आज हम आपको एक ऐसे अनोखे घर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका एक कमरा भारत में तो दूसरा कमरा विदेश में है.एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने मात्र से ही देश बदल जाता है।

Published by Heena Khan

India to Myanmar: वैसे तो भारत से किसी दूसरे देश में जाने के लिए हवाई जहाज का सहारा लेना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अजीबोगरीब घर के बारे में बताने वाले हैं जिस एक घर के दूसरे कमरे में एंट्री लेते ही आप दूसरे देश में पहुंच जाएंगे. यह घर अपनी अनोखी पहचान के लिए दुनिया भर में मशहूर है, जिससे देश-दुनिया भर के लोग इसे जानते हैं. क्या आप इस घर के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस घर के बारे में हर एक जानकारी देने आए हैं. चलिए जान लेते हैं कि ये घर कहां है और इसका क्या इतिहास है. 

दो देशों में एक घर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घर दो देशों की सीमा पर बना है. एक सीमा भारत से लगती है और दूसरी म्यांमार से. भारत का यह अनोखा घर नागालैंड राज्य के लोंगवा गांव में स्थित है. यह गांव भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित है. इस घर को देखने के लिए अक्सर लोग दूर-दूर से आते हैं. खास बात ये है कि इस घर की खासियत यह है कि रसोईघर म्यांमार में है, जबकि शयनकक्ष भारत में. नतीजतन, एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने मात्र से ही देश बदल जाता है.

निवासियों को मिली दोहरी नागरिकता

यह भी ध्यान देने योग्य है कि भारत-म्यांमार सीमा गांव के मुखिया के घर से होकर गुजरती है. यह घर दोनों सीमाओं पर स्थित है. नतीजतन, मुक्त आवागमन व्यवस्था (FMR) के तहत इस घर को विशेष दर्जा प्राप्त है. इससे निवासियों को दोहरी नागरिकता प्राप्त होती है. खास बात तो ये है कि यहां के निवासियों के पास दोहरी नागरिकता है. इससे वो आसानी से एक-दूसरे के देशों की यात्रा कर सकते हैं. अक्सर, वो पढ़ाई और काम के लिए एक-दूसरे के देशों में जाते हैं.

अगर गाड़ी पर लिखा ‘I Love Muhammad’ तो सलाखों के पीछे काटनी होगी सजा, भरना होगा भारी जुर्माना

भारत के किस राज्य में सजा काट रहे विदेशी अपराधी? कर चुके हैं किए खौंफनाक जुर्म; NCRB रिपोर्ट ने जारी की लिस्ट

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026