कुलभूषण सक्सेना की रिपोर्ट, Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक बयान सुर्खियों मे है।सुर्खियों में इसलिए की दिग्विजय सिंह के इस बयान से बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। नए समीकऱण बनते नज़र आ रहे हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने की बड़ी वजह एक इंटरव्यू के दौरान बतायी है। ये वे वजह है जिससे शायद आलाकमान भी बेखबर था।
दिग्विजय पर कमलनाथ का पलटवार
दिग्विजय सिंह के पॉडकास्ट ने एमपी की सियासत में बवाल काट दिया है। पॉडकास्ट में दिए बयान ने कमलनाथ की मुसीबत बढ़ा दी है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में ये दावा किया कि एमपी में कांग्रेस की सरकार गिरने की वजह सिंधिया और कमलनाथ के बीच की अदावत थी। ग्वालियर चंबल के राजनैतिक मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं के बीच तल्खी थी। एक बिजनेसमैन के घर डिनर के दौरान सिंधिया-कमलनाथ में सुलह की कोशिश हुई थी। लिखित में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी थी। लेकिन कमलनाथ ने उन मुद्दों को नज़रअंदाज कर दिया, और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने विधायकों के साथ कांग्रेस से बगावत कर दी। दिग्विजय सिंह का ये इंटरव्यू अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दिग्गी राजा के इस बयान के जरिए बीजेपी ना सिर्फ कमलनाथ की बल्कि कांग्रेस पार्टी की जमकर खिंचाई कर रही है।
UP News: पंचायत में महिला ने रखी ऐसी डिमांड, सिर पकड़कर बैठ गया पति
गलत आरोप मेरे सिर पर
दरअसल दिग्विजय सिंह ने पॉडकास्ट इंटरव्यू के जरिए खुद के दामन पर लगे दाग धोने की कोशिश की है। दिग्विजय सिंह ने इंटरव्यू में बताया है कि सरकार गिराने के जिम्मेदार वो नहीं थे। लेकिन उन्हें अफसोस है कि वो सरकार गिरने से रोक नहीं पाए। सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह ने इंटरव्यू में सिंधिया की तरफदारी की है। सिंधिया को निर्दोष बताने की भरसक कोशिश की है। उधर दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासत भी गरमा गयी है।कांग्रेस के अंदरखाने में दिग्विजय सिंह और सिंधिया के नजदीकियों की चर्चाएं हैं। वो भी तब जब हफ्तेभर पहले ही सिंधिया एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह को हाथ पकड़कर मंच पर ले गए। खैर,कांग्रेस अब दिग्विजय सिंह के बयान से पीछा छुड़ाने की कोशिश में जुट गयी
है।
चर्चाएं तेज
दिग्विजय सिंह के इस बयान ने कांग्रेस के भीतर भूचाल ला दिया है। बयान की खबर दिल्ली तक पहंच चुकी है। चर्चाएं दिल्ली में भी तेज़ हैं कि आखिर एमपी में कांग्रेस की सरकार गिराने का ये खुलासा अब क्यों हो रहा है। क्या कोई नए समीकरण बन रहे हैं या फिर हमेशा की तरह दिग्विजय सिंह ऐसा बयान देकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं।
UP में रातों-रात मची तबाही, खूनमखान हुई बुलंदशहर की सड़क, 8 लोगों की मौत