Migraine से छुटकारा पाना है! हेल्दी लाइफस्टाइल के ये आसान टिप्स दे सकते हैं राहत

Migraine headache: जानिए माइग्रेन को कंट्रोल करने के आसान लाइफस्टाइल टिप्स। सही खानपान, नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से आप पा सकते हैं सिरदर्द से राहत।

Published by Shraddha Pandey

Migraine Control: अक्सर लोग माइग्रेन को साधारण सिरदर्द समझ लेते हैं, लेकिन हकीकत में यह काफी गंभीर हो सकता है। तेज रोशनी, शोर, तनाव या नींद की कमी माइग्रेन अटैक को और बढ़ा सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दवाइयों के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से भी माइग्रेन को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

इग्रेन से राहत पाने के लिए दवाइयों के साथ-साथ एक बैलेंस्ड लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। सही नींद, हेल्दी डाइट, स्ट्रेस मैनेजमेंट और स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल रखकर आप माइग्रेन के दर्द से काफी हद तक बच सकते हैं।

संतुलित नींद लें

माइग्रेन मरीजों के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी नींद का पैटर्न सही रखें। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना दिमाग को आराम देता है और अटैक की संभावना कम करता है।

खानपान पर ध्यान दें

बहुत ज्यादा मसालेदार खाना, कैफीन और जंक फूड माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करना जरूरी है। छोटे-छोटे अंतराल पर खाना खाने से भी दिमाग पर दबाव कम होता है।

सब पूछेंगे सेहत और ग्लो का राज, अगर रोज करेंगे इस ड्रिंक का आगाज

स्ट्रेस मैनेजमेंट है जरूरी

Related Post

तनाव माइग्रेन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। योग, मेडिटेशन और हल्की एक्सरसाइज रोजाना करने से स्ट्रेस लेवल कम होता है और दिमाग शांत रहता है।

स्क्रीन टाइम कम करें

लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी की स्क्रीन पर नजर गड़ाए रखना भी माइग्रेन को बढ़ा सकता है। इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लें और आंखों को आराम दें।

व्रत के बाद पैरों में दर्द और थकान? ये हो सकते हैं छिपे हुए कारण

हेल्दी रूटीन बनाएं

हर दिन एक निश्चित समय पर सोना, उठना, एक्सरसाइज करना और हेल्दी फूड लेना माइग्रेन कंट्रोल करने का सबसे आसान तरीका है।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026