Drinking Beer For Kidney Stones: क्या सच में बियर पीने से कीडनी के स्टोन निकल जाते है?

Drinking Beer For Kidney Stones: लोगों के मन में एक भ्रम होता है कि बियर का सेवन करने से पथरी निकल जाती है, क्या ये सच है. आइए जानते हैं कि इसमे कितना सच है-

Published by sanskritij jaipuria

Drinking Beer For Kidney Stones: हमारी बदलती लाइफस्टाइल के चलते किडनी स्टोन यानी पथरी एक आम समस्या बन गई है. ये बहुत दर्दनाक हो सकती है और इसके बारे में लोगों के बीच कई गलतफहमियां फैली हुई हैं. उनमें से एक सबसे ज्यादा प्रचलित धारणा ये है कि बियर पीने से किडनी स्टोन अपने आप निकल जाते हैं, क्योंकि बियर पेशाब बढ़ाती है. लेकिन क्या ये सच है? आइए जानते हैं विस्तार से.

क्या बियर से हर तरह का स्टोन निकल जाता है?

कुछ लोग सोचते हैं कि बियर पीने से स्टोन अपने आप बाहर आ जाते हैं. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बियर यूरिन यानी पेशाब की मात्रा बढ़ाती है. हालांकि, असल में ऐसा नहीं होता.

 बियर केवल पेशाब बढ़ाती है, लेकिन स्टोन सेफ तरीके से नहीं निकलते.
 बहुत छोटे स्टोन (लगभग 5 मिमी तक) कभी-कभी खुद निकल सकते हैं.
 बड़े स्टोन को जबरदस्ती खिसकाने से तेज दर्द और ब्लॉकेज हो सकता है.
 कुछ अध्ययन दिखाते हैं कि बियर स्टोन बनने के जोखिम को थोड़ी कम कर सकती है, लेकिन ये सिर्फ रोकथाम के लिए है, इलाज के लिए नहीं.

क्या बियर घरेलू इलाज के रूप में सेफ है?

कई लोग सोचते हैं कि दवाओं या सर्जरी के बजाय बियर पीना आसान और सेफ ऑप्शन है. लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है.

Related Post

 बियर में ऑक्सलेट होता है, जो स्टोन बनने का कारण बन सकता है.
 लंबे समय तक बियर पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे नए स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है.
 इसके अलावा किडनी पर दबाव, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

क्या ज्यादा बियर पीने से स्टोन जल्दी निकल जाता है?

कुछ लोग सोचते हैं कि ज्यादा बियर पीने से स्टोन जल्दी फ्लश हो जाएगा. लेकिन ये भी गलत है.

 अचानक ज्यादा पेशाब बनने से स्टोन निकलना जरूरी नहीं है.
 अगर यूरिटर (पेशाब की नली) में रुकावट है, तो इससे दर्द, मतली और जटिलताएं बढ़ सकती हैं.
 आजकल कुछ दवाएं ऐसी हैं जो यूरिटर की मांसपेशियों को आराम देती हैं और स्टोन को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने में मदद करती हैं.

  

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026