Diwali cleaning tips: इस दिवाली, इन आसान तरीकों से चुटकियों में साफ़ करें फैन, चिमनी और किचन!

इस दिवाली, घर की सफाई को बनाएं आसान! जानिए सीलिंग फैन, एग्जॉस्ट फैन और किचन चिमनी को जल्दी और सुरक्षित तरीके से साफ करने के आसान और असरदार टिप्स

Published by Shivani Singh

Diwali 2025:  दिवाली को दीपों का त्योहार कहा जाता है. कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. कहानी ये है की भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की है अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में घी के दीपक जलाए, तभी से यह उत्सव दीपों की रोशनी से जगमगा उठा इसके अलावा, इस दिन धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है इस के साथ -साथ घर की सफाई का काम तेज़ हो गया है. इस बार कुछ नए जुगाड़ अपनाकर काम को आसान बनाएं

सीलिंग फैन (Ceiling Fan) को साफ करने के आसान तरीका

  • सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद कर दें.
  • पंखे तक आराम से पहुंचने के लिए मजबूत सीढ़ी या स्टूल पर खड़े हों जाए.
  • पंखे की मोटी धूल को एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े या झाड़न से साफ करें.
  • एक पुराना तकिया कवर लें और उसमें एक-एक ब्लेड डालकर दोनों ओर पोंछें.
  • इससे धूल नीचे नहीं गिरेगी और कवर के अंदर ही रहेगी.
  • फिर पानी का घोल तैयार करें.
  • हर ब्लेड को अलग-अलग साफ करें.
  • सूखे कपड़े से दोबारा पोंछें ताकि नमी खत्म हो जाए.
  • सफाई के बाद फर्श या नीचे गिरा कचरा झाड़ू या वैक्यूम से साफ करें जिससे आपका फर्श भी गंदा नहीं  होगा.

Diwali 2025 : इस दीवाली बनाएं ये मिठाई, काजू कतली भी लगेगी फीकी, रेसिपी है एक दम आसान

Related Post

एग्जॉस्ट फैन (exhaust fan) साफ करने के आसान तरीका

  • फिर से बिजली का स्विच ऑफ करें.
  • फैन के कवर को ध्यान से खोलें यदि स्क्रू लगे हों तो स्क्रू ड्राइवर का इस्तेमाल करें.
  • ब्लेड्स को धीरे-धीरे निकालकर अलग कर लें ताकि अच्छी तरह साफ किया जा सके.
  • ब्लेड और कवर पर जमी धूल को ब्रश या कपडे की मदद से झाड़ें.
  • एक बाल्टी में गरम पानी लें और उसमें थोड़ा डिटर्जेंट डालें.
  • ब्लेड्स को 15-20 मिनट के लिए पानी में डुबोकर रखें ताकि ग्रीस और गंदगी नरम हो जाए.
  • भिगोने के बाद स्पंज या ब्रश से ब्लेड्स को अच्छी तरह रगड़कर साफ करें.
  • कवर को भी गीले कपड़े से पोंछें.
  • ब्लेड्स और कवर को पूरी तरह सूखा लें.
  • सभी पार्ट्स को सही ढंग से फिट करें और स्क्रू कस दें.
  • फैन चालू करके देखें कि सब सही चल रहा है या नहीं क्योंकि अगर पानी रहा तो करंट लगने को भी संभावन हो सकती है तो ध्यान दें.

किचन में चिमनी को साफ करने के आसान और असरदार तरीके

  • ध्यान दें: चिमनी साफ करते समय दस्ताने पहनें.
  • चिमनी का पावर बंद करें ताकि बिजली का खतरा न हो.
  • फिल्टर को सावधानी से बाहर निकालें.
  • एक बाल्टी में गरम पानी लें और उसमें डिशवॉशिंग लिक्विड या डिटर्जेंट मिलाएं.
  • ब्रश से रगड़ें फिल्टर को अच्छी तरह स्क्रब करें ताकि ग्रीस और गंदगी हट जाए.
  • साबुन और ग्रीस पूरी तरह हटाने के लिए फिल्टर को साफ पानी से धो लें.
  • फिल्टर को सूखे और हवादार जगह पर रखकर पूरी तरह सूखने दें.
  • माइक्रोफाइबर कपड़े में थोड़ा सिरका या डिश लिक्विड मिलाकर चिमनी के बाहरी हिस्से को अच्छी तरह पोंछें.
  • किचन की छत या बाहर जाने वाले पाइप में जमा धूल को वैक्यूम क्लीनर या ब्रश से साफ करें.
  • फिल्टर वापस लगाएं फिर चिमनी चालू कर के देखें कि वह सही तरीके से काम कर रही है या नहीं.

Diwali Mithai 2025 : सोना इतना महंगा कि अब दिवाली का असली हीरो बन गई ये मिठाई!

Shivani Singh

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 3 February 2026: मेष, वृष, सिंह, कन्या राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Today Horoscope: आज का दिन बहुत शुभ है.फाल्गुन माह की द्वितीया तिथि है. 3 फरवरी…

February 3, 2026

Aaj Ka Panchang: 3 फरवरी 2026, मंगलवार का पंचांग, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang: आज 3 फरवरी 2026 है. इस दिन फाल्गुन माह की द्वितीया तिथि…

February 3, 2026

Worlds Longest Train Journey: 21 दिन, 13 देश…ये है दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन यात्रा; यूरोप से लेकर एशिया तक 18,755 किलोमीटर लंबा सफर

Train From Lisbon To Singapore: यह शानदार रूट पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से शुरू होता…

February 2, 2026