Categories: झारखंड

Ranchi: पलामू में मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक गंभीर घायल, 10 लाख का इनामी नक्सली शशिकांत गंझू बना चुनौती

पुलिस ने टीएसपीसी के 10 लाख रुपये के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ गुरुवार को विशेष सर्च अभियान चलाया था। अभियान के तहत पुलिस मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव पहुंची थी, जहां शशिकांत गंझू का घर भी स्थित है।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi: पलामू ज़िले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में चल रहा है। शहीदों में एएसपी अभियान का बॉडीगार्ड भी शामिल है। घटना की पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है। 

मिली जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने टीएसपीसी के 10 लाख रुपये के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ गुरुवार को विशेष सर्च अभियान चलाया था। अभियान के तहत पुलिस मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव पहुंची थी, जहां शशिकांत गंझू का घर भी स्थित है। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ तेज हो गई। इस गोलीबारी में तीन पुलिस जवान घायल हुए। सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। शहीद जवानों की पहचान संतोष कुमार मेहता (निवासी—सोवा बरेवा, थाना हैदरनगर) और सुनील राम (निवासी—परता गांव, थाना हैदरनगर) के रूप में हुई है।

GST council meeting 2025: इन उत्पादों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स, यहाँ देखिए कौन-कौन से फूड आइटम हुए सस्ते!

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए

जबकि घायल जवान रोहित कुमार लालगढ़ (थाना रेहला) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और डीआईजी नौशाद आलम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ आसपास के जंगलों में छिपा हो सकता है। गौरतलब है कि शशिकांत गंझू पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पलामू और चतरा के सीमावर्ती इलाकों में वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का संचालन कर रहा है। केदल गांव और इसके आसपास का क्षेत्र शशिकांत का गढ़ माना जाता है, जहां से वह संगठन की रणनीतियां तय करता है। इस मुठभेड़ ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की चुनौती बरकरार है। पलामू पुलिस अब पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रही है और शशिकांत गंझू समेत उसके दस्ते को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जा रहा है।

GST Council Meeting: सिर्फ 5% और 18% के होंगे 2 स्लैब, जूते-चप्पल और कपड़े हो जाएंगे सस्ते, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026