Categories: देश

कौन हैं Vaibhav Suryavanshi? जिन्हें 14 साल की उम्र में राष्ट्रपति :द्रौपदी मुर्मू के हाथ मिला बाल पुरस्कार, जानें कैसे रचा इतिहास

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के सिर्फ 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस समय सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल, उन्हें आज दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान समारोह राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया है

Published by Heena Khan

Vaibhav Suryavanshi Highest Civilian Award: बिहार के सिर्फ 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस समय सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल, उन्हें आज दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान समारोह राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बच्चों को पुरस्कार प्रदान करने पहुंची हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैभव बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. इसी वजह से वो विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. टीम मैनेजमेंट और बोर्ड ने उनकी उपलब्धि को प्राथमिकता देते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान में शामिल होने की अनुमति दी है.

आखिर क्यों मिला पुरूस्कार?

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया था. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार की ओर से खेलते हुए सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. दरअसल, वो लिस्ट A और T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. इतना ही नहीं, उन्होंने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी का 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन क्रिकेट जगत में बहुत बड़ी बात मानी जा रही है और इसी कारण वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.

Related Post

क्या आप पी रहे हैं असली चाय या सिर्फ एक धोखा? पीने से पहले जान लें ये बात, FSSAI ने दी चेतावनी

अब इंडिया U19 टीम के साथ जुड़ेंगे वैभव

अवॉर्ड सेरेमनी के बाद उम्मीद की जा रही है कि वैभव सूर्यवंशी इंडिया अंडर-19 टीम के साथ जुड़ेंगे और जिम्बाब्वे दौरे पर जाएंगे. भारतीय टीम वहां आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है, जो 15 जनवरी से शुरू होगा. इससे पहले वैभव को U19 एशिया कप में भी खेलते हुए देखा गया था. UAE के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 171 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद के मैचों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा. फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसमें टीम की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई. इसके बावजूद, वैभव को भारतीय क्रिकेट का भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है और आने वाले समय में उनसे काफी उम्मीदें हैं.

क्या है ग्रेगोरियन नया साल? विदेशी नहीं, सनातनी तरीके से मनाएं इस बार का New Year

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं गर्मी का डबल अटैक

Aaj Ka Mausam : आज देशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता हुआ नजर आएगा.…

March 27, 2026

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026