Categories: देश

Who is Menaka Guruswamy: कौन है मेनका गुरुस्वामी? ममता बनर्जी ने फिर कर दिया बड़ा ‘खेला’; भारत की पहली LGBTQ सांसद बनकर रचेंगी इतिहास!

Who is Menaka Guruswamy: तृणमूल कांग्रेस ने मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के रुप में चुना है. जानिए आखिर कौन हैं यह मेनका गुरुस्वामी...

Published by Preeti Rajput

Maneka Guruswamy Rajya Sabha candidates TMC: बंगाल की  तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों  के लिए एक बड़ा दांव खेल दिया है. पार्टी ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस  ने सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी को अपना उम्मीदवार  बनाकर मैदान में उतारा है. खास बात तो यह है कि  वह LGBTQ कम्युनिटी से आने वाली पहली भारतीय सांसद बनने जा रही हैं. भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है. इसके अलावा टीएमसी ने उनके सिंगर व पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को भी मैदान में उतारा है.

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी?

मेनका गुरुस्वामी के पिता मोहन गुरुस्वामी है, वह बीजेपी के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के स्पेशल एडवाइजर के तौर पर नियुक्त थे. मेनका ने 1997 में NLU बेंगलुरु से BALLB की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से BCL और हार्वर्ड लॉ स्कूल से LLM पूरा किया. वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद वह अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ जुड़ीं. वहीं ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड से डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में भी वकालत की प्रैक्टिस की.

मेनका की पार्टनर कौन है?

मेनका गुरुस्वामी LGBTQ समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू है. बता दें कि, काटजू भी एक वकील हैं. दोनों ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 377 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में समुदाय की ओर से पक्ष रखा था. दरअसल, साल 2009 में दिल्ली हाईकोर्ट ने धारा 377 को निरस्त कर दिया था. इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चेतावनी दी गई थी. तब सर्वोच्च न्यायलय में मेनका ने अपनी पार्टनर के साथ मिलकर केस लड़ा था. मेनका ने इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण केस भी लड़े थे. 

Related Post

Who is Koel Mallick: कौन हैं ‘ब्यूटी क्वीन’ कोयल मल्लिक, बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक; जानें क्या है सियासी समीकरण?

भारत की पहली LGBTQ सांसद

अगर मेनका गुरुस्वामी राज्यसभा के लिए चुनी जाती हैं, तो वे भारत की पहली खुले तौर पर LGBTQ सांसद बन सकती हैं. किरण मनराल की किताब “राइजिंग: 30 वीमेन हू चेंज्ड इंडिया” के एक हिस्से के मुताबिक, गुरुस्वामी ने अपना करियर 1997 में शुरू किया था. भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के अंडर काम करते हुए – जिन्हें वह अपना मेंटर मानती हैं. उन्होंने मुख्य रूप से लिटिगेशन और कॉन्स्टिट्यूशनल मामलों पर फोकस किया. उन्हें फॉरेन पॉलिसी मैगज़ीन की 2019 की 100 सबसे प्रभावशाली ग्लोबल थिंकर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था.

Ex Muslim Saleem Wastik: ‘सलीम का काम तमाम कर दो’ हमले से पहले का वीडियो वायरल! कैसे एक शख्स ने क्लिप बनाकर उकसाए दरिंदे

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के…

April 14, 2026