Categories: देश

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का कब होगा एलान, कितने चरण में डाले जाएंगे वोट, BJP ने क्या बनाया प्लान? जानें सबकुछ

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. चुनाव के लिए गृह मंत्रालय ने सामान्य से तीन गुना ज्यादा अर्द्धसैनिक बलों को पश्चिम बंगाल में भेजने का फैसला किया है.

Published by Hasnain Alam

Paschim Bengal Election Date: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग की ओर से किया जाएगा. लेकिन, उससे पहले सबसे बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल को सबसे संवेदनशील मतदान वाले राज्य की श्रेणी में रखा है. एसआईआर के बाद सबसे ज्यादा बवाल भी पश्चिम बंगाल में ही हुआ है. साथ ही सबसे ज्यादा हिंसा होने की आशंका भी पश्चिम बंगाल में ही व्यक्त की जा रही है.

अति संवेदनशील श्रेणी में 60 से ज्यादा सीटें

इन सभी आशंकाओं के बावजूद भी पश्चिम बंगाल में एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होगा. इनमें से 60 से ज्यादा विधानसभा सीटों को अति संवेदनशील सीटों की श्रेणी में रखा गया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के लिए संभाली कमान

पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कमान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है. अमित शाह के लिए अस्थाई निवास और कार्यालय भी कोलकाता के शॉर्ट लेक में बनवाया गया है. चुनाव के लिए भाजपा का वार रूम भी इसी शॉर्ट लेक की बिल्डिंग में बनाया गया है.

Related Post

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी अमित मालवीय भी इसी शॉर्ट लेक के वार रूम में बैठक कर रहे हैं.

तीन गुना ज्यादा अर्द्धसैनिक बल होंगे तैनात

फिलहाल बंगाल में बीजेपी का सारा जोर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने पर केंद्रित है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने सामान्य से तीन गुना ज्यादा अर्द्धसैनिक बलों को पश्चिम बंगाल में भेजने का फैसला किया है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के रिटर्निंग अधिकारी भी तेजतर्रार बाहर के राज्यों के भेजे जा रहे हैं. लगभग 30 से ज्यादा आईपीएस और 23 आईएएस को बाहर से पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है.

17 और 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं. 20 जनवरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. बीजेपी के भावी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के भी पश्चिम बंगाल में लगभग हर जिले में दौरे बनाए जा रहे हैं.

Hasnain Alam

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026