Categories: देश

Gold Price Today 15 april 2026: आज कितना महंगा हुआ सोना, इंटरनेशनल संकेतों से बढ़े दाम, जानें ताजा भाव

Gold Price Today 15 april 2026: सोने की कीमतों में हल्की तेजी और चांदी में गिरावट का रुख बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिका-ईरान तनाव के चलते कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Published by Ranjana Sharma
Gold Price Today 15 april 2026: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन हलचल देखने को मिल रही है. वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावनाओं और भू-राजनीतिक तनाव के चलते इंटरनेशनल मार्केट में कीमती धातुओं के दाम प्रभावित हुए हैं. इसका असर भारतीय बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोनाकी चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX गोल्ड की कीमतों में तेजी दर्ज की गई और यह शुरुआती कारोबार में बढ़कर करीब 4855 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. इससे पहले भी सोने में 2% से ज्यादा की तेजी देखी गई थी. वहीं COMEX सिल्वर भी उछाल के साथ 79 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंची. हालांकि बाजार में मुनाफावसूली के कारण चांदी में कुछ दबाव भी देखने को मिल रहा है.

भारत में सोने के दाम में हल्की तेजी

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10 महंगा होकर ₹1,54,090 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹10 बढ़कर ₹1,41,260 प्रति 10 ग्राम हो गया है. हालांकि पिछले दो दिनों के आंकड़ों को देखें तो 24 कैरेट सोना ₹1480 और 22 कैरेट ₹1360 तक सस्ता भी हुआ है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

देश के बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,54,090 1,41,260 1,15,610
मुंबई 1,53,940 1,41,110 1,15,460
कोलकाता 1,53,940 1,41,110 1,15,460
चेन्नई 1,55,140 1,42,210 1,18,660
बेंगलुरु 1,53,940 1,41,110 1,15,460
हैदराबाद 1,53,940 1,41,110 1,15,460
लखनऊ 1,54,090 1,41,260 1,15,610
पटना 1,53,990 1,41,160 1,15,510
जयपुर 1,54,090 1,41,260 1,15,610
अहमदाबाद 1,53,990 1,41,160 1,15,510

वैश्विक तनाव से बढ़ी अनिश्चितता

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और असफल वार्ता ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है. हालांकि बातचीत की संभावनाएं खुलने से सोने को सपोर्ट मिला है, लेकिन चांदी पर फिलहाल दबाव बना हुआ है. ब्रोकरेज फर्मों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. निवेशकों को वैश्विक घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय संकेत ही कीमतों की दिशा तय करेंगे.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में भीषण आग, जिंदा जले दंपती और मासूम, 6 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में झुग्गियों में देर रात लगी आग, एक…

April 15, 2026

Silver Price Today 15 april 2026: चांदी के फिर बढ़े भाव, जानें कितनी महंगी हुई सिल्वर और क्या है नया रेट

Silver Price Today 15 april 2026: भारत में चांदी के दाम फिलहाल ₹237 प्रति ग्राम…

April 15, 2026

Noida violence: नोएडा हिंसा पर सख्त एक्शन, 400 अरेस्ट, 36 पॉइंट्स पर अलर्ट, 6000 जवान तैनात

Noida violence: नोएडा हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 400 से ज्यादा…

April 15, 2026