Categories: देश

Weather 25 October: IMD ने जारी किया अलर्ट! इन राज्यों में फिर से बरसेंगे बादल, जानिए आपके शहर का हाल

भारत में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है. आईएमडी के अनुसार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहेगा. जानें आपके राज्य में कल का मौसम कैसा रहेगा.

Published by Shivani Singh

मानसून अब अलविदा कहने की तैयारी में है, लेकिन आसमान के रंग अभी भी बदले-बदले से हैं. कहीं धूप खिली है तो कहीं बादल अब भी बरसने को बेताब हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की विदाई उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों से शुरू हो चुकी है, लेकिन पूर्व और दक्षिण भारत में बारिश का नया दौर लौट सकता है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम धीरे-धीरे शुष्क और साफ़ होने लगा है. आइए जानते हैं, कल आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 सितंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से विदा हो चुका है. अगले 2-3 दिनों में मानसून के और इलाकों से विदा होने की उम्मीद है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कल आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. शाम और रात के समय पश्चिम से हवा की गति घटकर 15 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी. मानसून की यही स्थिति 26 सितंबर को भी बनी रहेगी. 27 सितंबर को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 

बिहार और झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से मानसून की वापसी शुरू हो गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालाँकि, कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 28 और 30 सितंबर को राज्य में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. झारखंड में आज हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है.

Related Post

Ola-Uber को टक्कर देगी Bharat Taxi, जानें  कब और कहां से होगी शुरुआत?

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में बारिश की कमी के कारण पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस बढ़ी है. हालाँकि, आज एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश कम होने के साथ ही धूप खिलने लगी है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में मानसून की गति धीमी हो गई है, जिससे तापमान पर असर पड़ रहा है. अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालाँकि, देहरादून सहित सात जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

भारत की बसों में ऐसी क्या कमी? जो जिंदा जल गए 42 लोग, राजस्थान से लेकर आंध्र प्रदेश तक मचा हड़कंप

Shivani Singh

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026