Home > देश > Today Weather: गर्मी का तांडव! कहीं चलेंगी गरम हवाएं तो कहीं बारिश, जानें दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: गर्मी का तांडव! कहीं चलेंगी गरम हवाएं तो कहीं बारिश, जानें दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: सर्दियां अब जा चुकी हैं और ज्यादातर राज्यों में गर्मी ने एंट्री ले ली है. कहीं चिलचिलाती धूप निकल रही है तो कहीं गर्म हवाएं चल रही हैं. वहीं उत्तर भारत में इन दिनों मौसम तेज़ी से बदल रहा है.

By: Heena Khan | Last Updated: March 2, 2026 11:45:57 AM IST



Aaj Ka Mausam: सर्दियां अब जा चुकी हैं और ज्यादातर राज्यों में गर्मी ने एंट्री ले ली है. कहीं चिलचिलाती धूप निकल रही है तो कहीं गर्म हवाएं चल रही हैं. वहीं उत्तर भारत में इन दिनों मौसम तेज़ी से बदल रहा है, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हालात हैं. जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है, तो वहीं दिन में खिली-खिली धूप निकल रही है. कई ज़िलों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान नॉर्मल से थोड़ा ज़्यादा है, हालांकि पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है. साथ ही दिल्ली में मौसम सूखा है, दिन में हल्की गर्मी और सुबह हल्की ठंड है, साथ ही प्रदूषण के लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा है. चलिए जान लेते हैं अन्य राज्यों का हाल क्या रहने वाला है? 

राजस्थान का मौसम 

राजस्थान में मौसम सूखा बना हुआ है और दिन में तापमान तेज़ी से बढ़ रहा है, खासकर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज़्यादा दिख रहा है, जबकि रात में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है.

जानें हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक का हाल 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड का मौसम बना हुआ है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश या बादल छाए रह सकते हैं.

Riots in Pakistan: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में बवाल, अमेरिकी दूतावास पर हमला, झड़प में कई की जान गई

बिहार का मौसम 

बिहार में मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है. सुबह हल्की ठंड के बाद, दिन में तापमान बढ़ा है और कई जिलों में, खासकर नदी किनारे के इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया है.

दिल्ली-NCR का मौसम 

दिल्ली-NCR में अभी कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं दिख रहा है. इसका मतलब है कि दिल्ली-NCR में बारिश का कोई अनुमान नहीं है. इसके अलावा, दिल्ली-NCR में मौसम बदलता हुआ नहीं दिख रहा है. मौसम लगातार साफ़ रहेगा, और मार्च में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान नॉर्मल से ज़्यादा रह सकता है.

यूपी का मौसम 

उत्तर प्रदेश में रजाई और कंबल के दिन खत्म हो गए हैं. इस बीच, बढ़ते तापमान के कारण अब घरों में पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है. होली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में मौसम अपना रंग दिखा सकता है. कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि बारिश हल्की होने की संभावना है.

Karan Aujla Delhi Concert: करण औजला के दिल्ली कॉन्सर्ट में हंगामा: खराब प्रबंधन और बेकाबू भीड़ ने बिगाड़ा माहौल

Advertisement