Home > देश > कौन है निदा खान? मल्टीनेशनल कंपनी में धर्मांतरण की असली मास्टरमाइंड; TCS कांड के बाद हुई सस्पेंड

कौन है निदा खान? मल्टीनेशनल कंपनी में धर्मांतरण की असली मास्टरमाइंड; TCS कांड के बाद हुई सस्पेंड

Who is Nida Khan: नासिक टीसीएस आईटी कंपनी में जबरन धर्म परिवर्तन मामले 26 साल की निदा खान को निलंबन लेटर सामने आ चुका है. निदा को धर्म परिवर्तन के इस खेल का असली मास्टर माइंड बताया जा रहा है.

By: Preeti Rajput | Published: April 17, 2026 4:19:14 PM IST



Who is Nida Khan: महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस आईटी कंपनी उत्पीड़न और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के मामले में जांच चल रही है. इस बीच 26 साल की निदा खान का निलंबन लेटर सामने आ चुका है. निदा पर जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप है, वह फिलहाल फरार चल रही है. हालांकि, निदा खान के पिता ने उसके फरार होने से साफ इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह मुंबई में अपने घर पर ही मौजूद है. 

निदा खान को नौकरी से किया सस्पेंड 

न्‍यूज 18 अंग्रेजी रिपोर्ट के मुताबिक, टीसीएस के नासिक बीपीओ में उत्पीड़न, धार्मिक दबाव और उत्पीड़न का आरोप 8 कर्मचारियों पर लगाया गया है, जिसमें निदा खान का नाम भी शामिल है. सभी कर्मचारियों को नौकरी से निलंबित कर दिया है. 

रद्द किए गए कांट्रैक्‍ट

कंपनी ने निदा को सुचित किया कि टीसीएस नेटवर्क से कांट्रैक्‍ट रद्द कर दिए गए हैं. उनके पास मौजूद कंपनी की संपत्ति को सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है. निदा को यह भी निर्देश दिया गया था, कि वह किसी भी कंपनी के कार्यालय में रिपोर्ट न करें. साथ ही इस मामले पर किसी से चर्चा करें. बता दें कि, इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस ने दावा किया कि निदा खान फरार चल रही हैं. 

Taj Mahal mystery: लकड़ी पर टिका दुनिया का अजूबा ताजमहल, जानिए इसकी बुनियाद का चौंकाने वाला सच

कौन है निदा खान?

बता दें कि, ये मामला इस वक्त सामने आया जब 23 साल की एक कर्मचारी ने नासिक में पहली FIR दर्ज कराई. अपनी शिकायत में उसने एक सहकर्मी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. उसे आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सहकर्मी ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ रिश्ता बनाया. उसने यह बात छुपाई कि वह पहले से ही शादीशुदा था. उसने आगे दावा किया कि इस दौरान, उसे कुछ सहकर्मियों की तरफ से दबाव का भी सामना करना पड़ा. जिन्होंने कथित तौर पर उसकी धार्मिक मान्यताओं को प्रभावित करने की कोशिश की और धर्म बदलने के लिए भी उकसाया. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ आरोपियों ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. इन आरोपों में निदा खान का नाम भी शामिल था. इसके अलावा दानिश शेख और तौसीफ अत्तार जैसे अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं.

petrol diesel price: कच्चे तेल में गिरावट का असर, कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ताजा रेट

Advertisement