Categories: देश

Independence Day Meat Ban Row: हम क्या खाते हैं ये हमारी आजादी…’, 15 अगस्त पर मीट बैन को लेकर तिलमिलाए ओवैसी, गुस्से में बहुत कुछ सुना दिया

Independence Day Meat Ban Row: हैदराबाद से सांसद ने इस पर कहा कि इस तरह के कदम न केवल मांस व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि उनकी संस्कृति और खान-पान की आज़ादी पर भी हमला हैं।

Published by Ashish Rai

Independence Day Meat Ban Row: हैदराबाद में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है। प्रशासन ने 15 अगस्त को मांस की बिक्री और आपूर्ति पर रोक लगाने का आदेश जारी किया, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज़ हो गई। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि “हम क्या खाते हैं, यह हमारी आज़ादी का हिस्सा है।” उन्होंने सवाल उठाया कि स्वतंत्रता दिवस पर लोगों के खाने पर पाबंदियाँ क्यों लगाई जा रही हैं। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ गई है।

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कई नगर निगमों ने 15 अगस्त को मीट की दुकानें और बूचड़खाने बंद करने का आदेश दिया है। दुर्भाग्य से जीएचएमसी ने भी ऐसा ही किया। यह आदेश लोगों की स्वतंत्रता, निजता, आजीविका, संस्कृति, पोषण और धर्म के अधिकारों का उल्लंघन करता है।” उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में 99% लोग मांस खाते हैं और यह प्रतिबंध उनकी निजी पसंद में एक अनावश्यक हस्तक्षेप है।

न कोई युद्ध, न कोई महामारी, फिर भी तेजी से घट रही आबादी…भारत के मित्र देश ने अपने यहां लगाई ‘साइलेंट इमरजेंसी’; जाने आखिर क्या है मामला?

Related Post

महाराष्ट्र के कई शहरों में भी मांस बिक्री पर प्रतिबंध

बता दें, यह विवाद महज हैदराबाद तक ही सीमित नहीं है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने भी 15 और 20 अगस्त को मांस की बिक्री और जीव हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया है। गोपाल कृष्ण जन्माष्टमी 15 अगस्त को है और जैन समुदाय का ‘पर्यूषण पर्व’ 20 अगस्त से शुरू हो रहा है। निगम ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ठाणे और मालेगांव में भी आदेश लागू

ठाणे ज़िले के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम ने भी 15 अगस्त को मांस की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। मालेगांव नगर निगम ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है। हैदराबाद से सांसद ने इस पर कहा कि इस तरह के कदम न केवल मांस व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि उनकी संस्कृति और खान-पान की आज़ादी पर भी हमला हैं। उन्होंने माँग की कि ऐसे आदेश वापस लिए जाएँ और लोगों को अपनी पसंद का खाना खाने की पूरी आज़ादी दी जाए।

Indus Water Treaty: ‘बकवास मत करो, हमारे पास…’, शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी पर ओवैसी का Pak को दो टूक जवाब, निकाल दी भिखारियों की सारी हेकड़ी!

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026