Categories: देश

101 वर्ष की आयु में रामदरश मिश्र का निधन, अपनी लेखनी से हमेशा जगमगाते रहेंगे साहित्य जगत में

Ramdarash Mishra Death: रामदरश मिश्र की काव्य-यात्रा गाँव की मिट्टी की सुगंध से लेकर आधुनिक हिंदी कविता के नए आयामों तक फैली है. यह लेख उनके रचना-संसार, विचारधारा, शैलीगत परिवर्तन और हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान को विस्तार से प्रस्तुत करता है.

Published by Shivani Singh

 Ramdarash Mishra Death: हिंदी जगत के प्रसिद्ध साहित्यकार रामदरश मिश्र ने 31 अक्टूबर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया. 101 वर्ष की आयु में उन्होंने कविता, उपन्यास कहानी, आलोचना के साथ कई अन्य विधाओं में भी साहित्य सृजन किया. उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है. Ramdarash Mishra ने एक लंबी काव्य-यात्रा की है. यों तो उनका पहला काव्य-संग्रह ‘पथ के गीत’ 1951 में प्रकाशित हुआ किन्तु उन्होंने कविता लिखनी सन् 1940 के आस-पास ही शुरू कर दी थी. उनकी पहली प्रकाशित कविता है ‘चांद’. यह कविता गोरखपुर से प्रकाशित ‘ सरयू पारीण’ पत्रिका के अंक 6 (जनवरी 1941) में छपी थी. सन् 42 में इन्होंने कवित्त सवैयों में ‘चक्रव्यूह’ नामक एक खंड काव्य भी लिखा. प्रारंभिक लेखन का यह दौर बिना किसी गहरी साहित्यिक समझ-बूझ के स्वतः स्फूर्त भाव से यों ही चलता रहा. साहित्यिक वातावरण से दूर अपने गाँव के परिवेश में कवि अपने गांव-गिरांव की प्रकृति और सामाजिक जीवन के कुछ सत्यों को अपनी कैशोर भावुकता के साथ कच्चे ढंग से व्यक्त करता रहा. बनारस जाने पर आप नई कविता तथा नव लेखन के नए आयामों से परिचित हुए तथा ‘नई कविता’ के पथ अग्रसर हुए. बनारस की साहित्यिक गहमागहमी के उन बीते दिनों को वे आज भी याद करते हैं, जहां शंभुनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, नामवर सिंह, बच्चन सिंह, शिवप्रसाद सिंह, त्रिलोचन जैसे कवियों – लेखकों का एक सुपरिचित समवाय था. ‘पथ के गीत’ के बाद आपने कविता में अपना रास्ता बदला, नए भावबोध से आपका रचना – संसार जुड़ता गया . ‘बैरंग बेनाम चिट्टियां’ तथा ‘पक गई है धूप’ में ‘नई कविता’ का तेवर और स्थापत्य था, जिसका निर्वाह वे आज तक कर रहे हैं. विधाओं से आपका कोई पूर्वाग्रह नहीं है . कविता में आपने डेढ़ दर्जन से ज़्यादा कृतियाँ दीं तो ग़ज़लों के भी कई संग्रह आए. कहना चाहिए कि हिंदी ग़ज़ल को आपने कविता की एक महत्त्वपूर्ण शैली जैसी ही गरिमा दी.

Related Post

गांव-जीवन का काव्य-दृष्टि पर प्रभाव

आधुनिकता के आवेग और नई कविता के उन्मेष के बाद आपकी रचना शैली में युगानुरूप बदलाव भी आया है ‘विचार कविता’ और ‘लंबी कविता’ का आंदोलन चला तो रामदरश जी उसके सहभागी भी रहे तथा अनेक लंबी कविताएँ भी लिखीं. ‘समांतर कहानी’, ‘सचेतन कहानी’ आदि के आंदोलन चले तो उसमें भी शामिल रहे, किंतु आंदोलन तो आते -जाते रहते हैं. आप आंदोलन के बलबूते फूलने फलने वाले लेखक नहीं रहे, अपने बूते अपनी पठनीयता बनाई और व्यापक पाठक – संसार के चहेते लेखक बने. भले ही आप अज्ञेय की सप्तक श्रृंखला के कवि नहीं रहे, किसी संगठन के कवि -विशेष भी नहीं रहे, किंतु आपकी कविताओं की आँच धीरे – धीरे लोगों की चेतना पर पड़ती रही है. रामदरश मिश्र ने सदा प्रगतिशीलता की बांह गही.

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026