Categories: देश

राहुल गांधी के आरोपों पर भड़का EC, कहा- ऑनलाइन नहीं किया जा सकता वोटर का नाम डिलीट

EC on Rahul Gandhi Allegations: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब आ गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं.

Published by Sohail Rahman

Rahul Gandhi EC Allegations: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर वोटिंग में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी के हालिया आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सभी दावों को गलत करार दिया. राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) वोटिंग में गड़बड़ी करने वालों को बचा रहे हैं.

चुनाव आयोग ने दिया जवाब (Election Commission reply)

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस (Rahul Gandhi Press Conference) खत्म होने के कुछ ही मिनटों के बाद ही चुनाव आयोग का जवाब सामने आ गया. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि राहुल गांधी के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. इसके अलावा, चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने अपने पोस्ट में कई चीजों को स्पष्ट किया. जिसमें कहा गया कि कोई आम नागरिक ऑनलाइन किसी वोटर का नाम नहीं हटा सकता. राहुल गांधी ने इस बारे में गलत जानकारी दी है.

  • वोटर रजिस्ट्रेशन डिलीट करने से पहले संबंधित व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है.
  • 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाने की असफल कोशिश हुई थी और इस मामले में खुद चुनाव आयोग ने FIR दर्ज करवाई थी.
  • चुनाव परिणाम: 2018 में अलंद विधानसभा सीट से बीजेपी के सुभद गुट्टेदार जीते थे, जबकि 2023 में कांग्रेस के बी.आर. पाटिल जीते.

राहुल गांधी ने क्या-क्या आरोप लगाए? (What allegations did Rahul Gandhi make?)

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक के अलंद में वोटिंग में गड़बड़ी हुई. हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने देखा कि उसके रिश्तेदार का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. उसने जांच की तो पता चला कि पड़ोसियों ने उसका नाम हटवाया है. जब पड़ोसियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने नहीं किया है. 

Related Post

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने रखी ये मांग (Rahul Gandhi made this demand to the Election Commission)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि हमारी मांग है कि ज्ञानेश कुमार उन लोगों को न बचाएं जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. हम मांग करते हैं कि चुनाव आयोग एक हफ्ते के अंदर कर्नाटक CID को जवाब दे. संविधान ने हमें अधिकार दिया है; हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उसे बचा रहे हैं, जो संविधान को कमजोर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें :- 

चमोली में एक बार फिर से कुदरत की मार, चारों तरफ मचा हाहाकार !

Rahul Gandhi ने फिर लगाए EC पर बड़े आरोप, दे डाले कई बड़े सबूत

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026